आठ वर्षीय बेटी को बचाने के लिए हाईवे पर दौड़े पिता, रोडवेज बस ने मारी टक्‍कर और मौत

आठ वर्षीय बेटी को बचाने के लिए हाईवे पर दौड़े पिता की रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आठ वर्षीय बेटी को बचाने के लिए हाईवे पर दौड़े पिता, रोडवेज बस ने मारी टक्‍कर और मौत

➤ 8 साल की बेटी को बचाने के लिए हाईवे पर दौड़े पिता, तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से मौके पर मौत

➤ साढ़ू से मिलने फैक्ट्री आए थे 50 वर्षीय विपिन, मूल रूप से असम के रहने वाले थे, कोहंड गांव में किराये पर रहते थे

➤ बस में करीब 80 यात्री थे सवार, ड्राइवर ने 200 मीटर पहले ब्रेक लगाने का दावा किया, पुलिस करेगी जांच


करनाल। अपनी आठ साल की बेटी को सड़क पर दौड़ते देखकर एक पिता उसे बचाने के लिए बिना कुछ सोचे हाईवे की ओर दौड़ पड़ा, लेकिन उसे क्या पता था कि यही कोशिश उसकी जिंदगी का आखिरी कदम साबित होगी। हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा में जीटी रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय विपिन की रोडवेज बस के नीचे कुचलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विपिन अपनी बेटी के साथ हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान बच्ची अचानक सड़क पर दौड़ पड़ी। उसे किसी वाहन की चपेट में आने से बचाने के लिए विपिन भी उसके पीछे दौड़े, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद वह बस के पिछले टायरों के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विपिन मूल रूप से असम के रहने वाले थे और कोहंड गांव में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। वह पोल्ट्री फार्म में काम करते थे।

साढ़ू से मिलने फैक्ट्री आए थे विपिन

जानकारी के अनुसार, विपिन सोमवार को जीटी रोड के पास स्थित एक फैक्ट्री में अपने साढ़ू तेजपाल से मिलने आए थे। उनके साथ उनकी आठ साल की बेटी भी थी। विपिन कोहंड गांव में किराये के मकान में रहते थे और पोल्ट्री फार्म में काम करके परिवार का पालन-पोषण करते थे।

फैक्ट्री में साढ़ू से मुलाकात के बाद विपिन अपनी बेटी के साथ वहां से निकले। दोनों जीटी रोड पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बच्ची सड़क पर दौड़ने लगी। उसे किसी वाहन की चपेट में आने से बचाने के लिए विपिन भी उसके पीछे दौड़ पड़े।

बस के पिछले टायरों के नीचे आए विपिन

इसी दौरान चंडीगढ़ से रोहतक की ओर जा रही रोडवेज बस वहां से गुजर रही थी। विपिन अचानक बस की चपेट में आ गए। टक्कर लगने के बाद वह बस के पिछले टायरों के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ड्राइवर बोला- 200 मीटर पहले से लगाने शुरू कर दिए थे ब्रेक

हादसे के बाद बस चालक ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि व्यक्ति अचानक उसकी बस के सामने आ गया था। उसे बचाने के लिए उसने करीब 200 मीटर पहले से ही ब्रेक लगाने शुरू कर दिए थे, लेकिन बस समय पर नहीं रुक सकी।

ड्राइवर के अनुसार, वह गोहाना डिपो की बस लेकर चंडीगढ़ से रोहतक जा रहा था। हादसे के समय बस में करीब 80 यात्री सवार थे। अचानक ब्रेक लगाने के कारण बस में बैठे कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

यात्रियों ने ड्राइवर की गलती होने से किया इनकार

बस में सफर कर रहे यात्रियों का कहना था कि विपिन सड़क पार कर रहे थे और अचानक बस के सामने आ गए। यात्रियों के अनुसार, ड्राइवर ने करीब 200 मीटर पहले से ही ब्रेक लगाने शुरू कर दिए थे। उनका कहना था कि ऐसी स्थिति में बस को तुरंत रोक पाना संभव नहीं था।

वहीं, घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों के अनुसार, विपिन अपनी बेटी के साथ हाईवे पार कर रहे थे। बच्ची के अचानक दौड़ने पर उसे बचाने के लिए विपिन भी उसके पीछे दौड़े और बस की चपेट में आ गए।

साढ़ू तेजपाल ने ड्राइवर पर लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक के साढ़ू तेजपाल ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि विपिन उनसे मिलने के लिए फैक्ट्री आए थे। मुलाकात के बाद वह अपनी बेटी के साथ वहां से निकले और सड़क पार करने लगे।

इसी दौरान बच्ची अचानक दौड़ पड़ी। उसे किसी वाहन की चपेट में आने से बचाने के लिए विपिन भी उसके पीछे दौड़े और बस के नीचे आ गए।

तेजपाल का आरोप है कि बस चालक समय रहते ब्रेक लगाकर हादसे को रोक सकता था। उनका कहना है कि अब चालक अचानक व्यक्ति के सामने आने की बात कह रहा है, लेकिन उसे बचाने के लिए समय रहते प्रयास किए जाने चाहिए थे।

शिकायत के आधार पर पुलिस करेगी कार्रवाई

पुलिसकर्मी बसंत कुमार ने बताया कि जीटी रोड पर हुए हादसे में विपिन की मौत हुई है। उनके साथ मौजूद बेटी अचानक सड़क पर दौड़ गई थी। उसे पकड़ने के लिए विपिन भी दौड़े और बस की चपेट में आ गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।