ड्राइवर को हार्ट अटैक, चलती बस सड़क पर पलटी , 28 घायल, तीन गंभीर

बस चालक को हार्ट अटैक आने से बस पलट गई, 25 से अधिक यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर, बड़ा हादसा टला।

ड्राइवर को हार्ट अटैक, चलती बस सड़क पर पलटी , 28 घायल, तीन गंभीर

➤ चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक, नियंत्रण खोते ही पलटी बस
➤ 25 से ज्यादा यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर, टांडा रेफर
➤ गहरी खाई में गिरने से बची बस, बड़ा हादसा टला


Himachal Pradesh के कांगड़ा जिले के Nurpur में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर न्याजपुर के पास एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे की वजह बस चालक को आया हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

Himachal Driver Suffers Heart Attack While Driving Bus Overturns in Nurpur

जानकारी के अनुसार, बस (HP72 D3791) चंबा से ऊना जा रही थी। सुबह करीब 11 बजे जब बस नूरपुर के न्याजपुर क्षेत्र में तीखे मोड़ पर पहुंची, तभी चालक मनजीत सिंह को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश होकर खिड़की से नीचे गिर गया। चालक के नियंत्रण खोते ही बस सड़क के बीचोंबीच पलट गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

Himachal Driver Suffers Heart Attack While Driving Bus Overturns in Nurpur

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया। इस दुर्घटना में करीब 25 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें बस चालक समेत तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज नूरपुर अस्पताल में जारी है।

नूरपुर सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. सतीश पॉल के अनुसार, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है। प्रशासन ने गंभीर घायलों को 5-5 हजार और सामान्य घायलों को 2-2 हजार रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है।

Himachal Driver Suffers Heart Attack While Driving Bus Overturns in Nurpur

हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक को डाइवर्ट किया और कुछ समय बाद यातायात बहाल किया गया।

बस कंडक्टर अमित कुमार ने बताया कि चालक को अचानक सीने में दर्द हुआ और वह पलभर में बेहोश हो गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गौरतलब है कि यह बस गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


घायलों के नाम व पता...

  1. मनजीत सिंह निवासी ऊना (चालक) रैफर टीएमसी।
  2. अमित कुमार (26) पुत्र राजेश कुमार निवासी गांव व डाकघर जौह तहसील घनारी जिला ऊना।
  3. ऊषा रानी (68) पत्नी हरी सिंह निवासी गांव व डाकघर बासा वजीरा तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा।
  4. भावना देवी (27) पत्नी नरेश सिंह निवासी गांव जनेरा डाकघर खज्जन तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा।
  5. ज्योति डोगरा (45) पत्नी रविंद्र डोगरा निवासी गांव व डाकघर सदवां तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा।
  6. निर्मला कुमारी (35) पत्नी हेमराज निवासी गांव मटेना डाकघर किरी तहसील व जिला चंबा।
  7. शविंद्र सिंह (47) पुत्र भगत राम निवासी गांव करडवेही डाकघर राजेरा तहसील व जिला चंबा।
  8. शरवीन (28) पुत्र सुच्चा लाल निवासी गांव कोटी तहसील व जिला चंबा।
  9. रघुवीर सिंह (45) पुत्र कारो राम निवासी गांव व डाकघर चौगान तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा।
  10. संजीव कुमार (34) पुत्र रूमालो राम निवासी गांव व डाकघर कमलाहडी तहसील व जिला चंबा।
  11. नितिन कुमार (07) पुत्र बॉवी कुमार निवासी गांव व डाकघर साहू तहसील व जिला चंबा।
  12. बॉवी कुमार (36) पुत्र भगत राम निवासी गांव व डाकघर साहू तहसील व जिला चंबा।
  13. जीवन सिंह (43) पुत्र प्रहलाद निवासी गांव व डाकघर युड तहसील व जिला चंबा।
  14. गुड्डो देवी (55) पत्नी मदन लाल निवासी गांव व डाकघर बाथरी तहसील व जिला चंबा।
  15. पिंकी देवी (32) पत्नी अजेश कुमार निवासी गांव पलेही डाकघर चकलू तहसील व जिला चंबा।
  16. कुमारी मानवी (08) पुत्री अजेश कुमार निवासी गांव पलेही डाकघर चकलू तहसील व जिला चंबा।
  17. सिया (02) पुत्री अजेश कुमार निवासी गांव पलेही डाकघर चकलू तहसील व जिला चंबा।
  18. शिव कुमार (38) पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव वैली तहसील बनीखेत जिला चंबा।
  19. पियुशिका (19) पुत्री सुरिंद्र कुमार निवासी गांव चरुडी डाकघर सुखार तहसील नूरपुर।
  20. कनिका (24) पुत्री प्रेम चंद निवासी गांव व डाकघर गोली (वाथडी) तहसील डलहौजी।
  21. मिलाप चंद (03) पुत्र किशन चंद निवासी देलग डाकघर कुड्डी तहसील चुवाडी जिला चंबा।
  22. नितिका (24) पुत्री किशन चंद निवासी गांव घरोला डाकघर बाथडी तहसील डलहौजी। टीएमसी रेफर
  23. नैन्सी (18) पुत्री नीरज कुमार निवासी वार्ड-03 नूरपुर तहसील नूरपुर
  24. संगीता देवी (43) पत्नी नीरज कुमार निवासी वार्ड-03 नूरपुर तहसील नूरपुर।
  25. पिहू (11) पुत्री अजेश कुमार निवासी गांव पलेही डाकघर चकलू तहसील व जिला चंबा। टीएमसी रेफर
  26. अजेश कुमार (49) पुत्र हेम सिंह निवासी गांव पलेही डाकघर चकलू तहसील व जिला चंबा।
  27. निर्मला देवी (31) पत्नी बॉबी निवासी साहू तहसील चंबा।
  28. प्रवीण कुमार (28) पुत्र चैन सिंह निवासी जौका डाकघर कदला जिला चंबा।