CM सैनी ने अनिल विज से की मुलाकात, अंबाला आवास पहुंचकर जाना हालचाल; दोनों पैरों में फ्रैक्चर के बावजूद घर से संभाल रहे काम

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंबाला में मंत्री अनिल विज के घर पहुंचे। दोनों पैरों में फ्रैक्चर के कारण विज बेड रेस्ट पर हैं और विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हो पा रहे।

CM सैनी ने अनिल विज से की मुलाकात, अंबाला आवास पहुंचकर जाना हालचाल; दोनों पैरों में फ्रैक्चर के बावजूद घर से संभाल रहे काम

CM सैनी ने अनिल विज से की मुलाकात, अंबाला आवास पहुंचकर जाना हालचाल; दोनों पैरों में फ्रैक्चर के बावजूद घर से संभाल रहे काम

CM नायब सिंह सैनी अंबाला में अनिल विज के घर पहुंचे
दोनों पैरों में फ्रैक्चर, एक महीने का बेड रेस्ट
विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हो पा रहे विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट रही, लेकिन इस दौरान प्रदेश के विकास और जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने विज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि अनिल विज प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं, जिनका प्रशासनिक अनुभव हरियाणा के लिए अमूल्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि विज जल्द स्वस्थ होकर पूरी ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

बाथरूम में फिसलने से हुआ हादसा

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया था। जानकारी के अनुसार, अंबाला स्थित उनके घर पर नहाते समय वे वॉशरूम में फिसल गए। डॉक्टरों ने उनके दोनों पैरों पर प्लास्टर चढ़ाया है और उन्हें एक महीने का बेड रेस्ट दिया गया है।

हाल ही में उनका एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वे घर में कुर्सी पर बैठे नजर आए। दोनों पैरों पर प्लास्टर बंधा हुआ था और वे आराम करते हुए एक पुराना गीत गुनगुना रहे थे। इससे पहले जून 2020 में भी उनके साथ ऐसा ही हादसा हो चुका है।

विधानसभा सत्र से दूरी

20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू हो चुका है। 19 फरवरी को हुई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में भी अनिल विज शामिल नहीं हो पाए थे। डॉक्टरों की सलाह के चलते वे फिलहाल घर से ही विभागीय कामकाज देख रहे हैं और सत्र में भाग नहीं ले पा रहे।

पहले भी झेल चुके हैं चोट

मार्च 2019 में भाजपा की बाइक रैली के दौरान वे बाइक से फिसलकर गिर गए थे, जिसमें उन्हें चोट आई थी। जून 2020 में बाथरूम में फिसलने से बाएं जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था और सर्जरी करानी पड़ी थी। जून 2025 में भी उनके पैर के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर सामने आया था।

राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को शिष्टाचार के साथ-साथ संगठनात्मक एकजुटता के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।