स्कूल में दरिंदगी!प्रिंसिपल उनके बैक पर जोर से मारता था और धमकी देते हुए कहता था— “ऐसी जगह मारूंगा कि कभी मां नहीं बन पाओगी।”

निजी स्कूल प्रिंसिपल पर छात्राओं से मारपीट और अश्लील टिप्पणी के आरोप में केस दर्ज। डीईओ ने 48 बयान लेकर 40 पेज रिपोर्ट डीसी को सौंपी, मान्यता रद्द करने की सिफारिश।

स्कूल में दरिंदगी!प्रिंसिपल उनके बैक पर जोर से मारता था और धमकी देते हुए कहता था— “ऐसी जगह मारूंगा कि कभी मां नहीं बन पाओगी।”

  • भूना निजी स्कूल प्रिंसिपल पर मारपीट और आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप, छात्राएं बयान देते ही रो पड़ीं

  • डीईओ ने 48 लोगों के बयान, 40 पन्नों की रिपोर्ट डीसी को सौंप, मान्यता रद्द करने की सिफारिश

  • भूना पुलिस ने केस दर्ज किया, छात्राओं ने कहा—“ऐसी जगह मारूंगा कि मां नहीं बन पाओगी”



हरियाणा में फतेहाबाद के भूना ब्लॉक में स्थित एक निजी स्कूल में छात्राओं से मारपीट और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। बुधवार को डीसी के आदेश पर डीईओ संगीता बिश्नोई जांच के लिए स्कूल पहुंचीं। जैसे ही उन्होंने छात्राओं के बयान दर्ज करने शुरू किए, कई छात्राएं रोने लगीं और आरोपित प्रिंसिपल के व्यवहार का खुलासा किया।

छात्राओं ने बताया कि प्रिंसिपल उनके बैक पर जोर से मारता था और धमकी देते हुए कहता था—
“ऐसी जगह मारूंगा कि कभी मां नहीं बन पाओगी।”
इस आरोप के बाद भूना पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है

डीईओ द्वारा 25 छात्राओं, स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों सहित कुल 48 लोगों के बयान दर्ज किए गए, जिनकी ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। तीन घंटे चली इस प्रक्रिया के बाद 40 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर डीसी को सौंप दी गई, जिसे राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया को भी भेजा जाएगा।
रिपोर्ट में स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की गई है।

जांच में सामने आया कि 22 नवंबर को एक छात्रा के पास मोबाइल मिलने पर प्रिंसिपल ने 24 नवंबर को 11वीं और 12वीं की 16 छात्राओं को कमरे में बंद कर दिया। दो छात्राओं ने विरोध किया तो बेरहमी से पिटाई की गई, जबकि एक छात्रा को चार घंटे तक खड़ा रखा गया
छात्राओं ने यह भी बताया कि प्रिंसिपल मासिक धर्म से जुड़े निजी सवाल पूछकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था

उधर प्रिंसिपल का दावा है कि मामला समझौते से खत्म हो चुका था, जबकि डीईओ का कहना है कि छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं और रिपोर्ट उसी आधार पर भेजी गई है