पंजाब चुनाव से ठीक पहले 'आप' में बड़ा राजनैतिक विस्फोट, बीजेपी ने खेला मास्टरस्ट्रोक
आम आदमी पार्टी में बड़ी बगावत के बीच राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने और BJP में शामिल होने की खबर से सियासत में भूचाल आ गया है।
➤ पंजाब की राजनीति में 'भूकंप': 'आप' के 70% राज्यसभा सांसदों का सामूहिक विद्रोह, बीजेपी में विलय की तैयारी
➤ एंटी-डिफेक्शन लॉ (10वीं अनुसूची) के तहत सदस्यता बचाने के लिए 2/3 सांसदों का एकजुट होना मास्टरस्ट्रोक
➤ संजय सिंह ने साधा निशाना, बोले- पंजाब के विकास को रोकने के लिए रचा गया 'ऑपरेशन लोटस'
आम आदमी पार्टी (AAP) के 12 साल के सफर में 24 अप्रैल 2026 की तारीख सबसे बड़े बिखराव के रूप में दर्ज हो गई है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रम साहनी, राजेंद्र गुप्ता और स्वाति मालिवाल का एक साथ बीजेपी की ओर रुख करना महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक गहरी राजनैतिक सर्जिकल स्ट्राइक है।
पार्टी छोड़ने वाले 7 सांसदों में से 5 सीधे तौर पर पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं। पंजाब में आगामी चुनावों और वर्तमान निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच इस टूट ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की घेराबंदी कर दी है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इसे 'ऑपरेशन लोटस' करार देते हुए कहा कि बीजेपी ने पंजाब के संसाधनों और वहां की जनता के भरोसे पर हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा को 'आप' ने फर्श से अर्श तक पहुँचाया, लेकिन वे 'बीजेपी की गोद' में जा बैठे।
राघव चड्ढा ने रणनीति के तहत दो-तिहाई (2/3) का आंकड़ा चुना है। राज्यसभा में 'आप' के कुल 10 सदस्य हैं। दल-बदल कानून (Anti-Defection Law) के मुताबिक, यदि 7 सांसद एक साथ अलग होकर किसी अन्य दल में विलय करते हैं, तो उनकी सदस्यता रद्द नहीं होगी। यह कदम यह सुनिश्चित करता है कि ये सात चेहरे न केवल सांसद बने रहेंगे, बल्कि ऊपरी सदन में 'आप' के वजूद को नगण्य कर देंगे।
पंजाब में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इसे 'अवसरवाद की राजनीति' बताया है, जबकि बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने इसे 'केजरीवाल के गैंग से आजादी' करार दिया। यह साइड स्टोरी बताती है कि पंजाब के संसाधनों पर नियंत्रण और भविष्य की सत्ता के लिए दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक एक नया राजनैतिक ध्रुवीकरण शुरू हो चुका है।
पंजाब कांग्रेस के चीफ अमरिंदर सिंह राजा बोले- ऐसा नहीं होना चाहिए कि
राघव चड्ढा और AAP के छह और MP भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे, इस पर पंजाब कांग्रेस के चीफ अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी को सावधान रहना चाहिए. ऐसा नहीं होना चाहिए कि एक दिन आपके 50 MLA भी पार्टी बदल लें. ये MP पार्लियामेंट पहुंचने के बाद चले गए हैं, यह हमेशा से एक पॉसिबिलिटी थी जब पार्टी इस तरह से, बिना किसी साफ क्राइटेरिया के फैसले लेती है. जब उन्हें राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया गया था, तो ऐसा नतीजा हमेशा पॉसिबिलिटी थी. जब कोई मजबूत आइडियोलॉजी नहीं होती है, और लोगों को पैसे, बिजनेस बैकग्राउंड या असर के आधार पर चुना जाता है, और फिर उनसे अलग-अलग तरीकों से सपोर्ट मांगा जाता है, तो ऐसे हालात पैदा होना तय है. मुझे चिंता है कि इसी तरह MLA भी पार्टी छोड़ सकते हैं. कुछ डर के मारे ऐसा कर सकते हैं, तो कुछ पार्टी से नाराजगी के कारण. सच तो यह है कि उनमें से कई शुरू से ही किसी आइडियोलॉजी से जुड़े नहीं थे.”
सीएम मान बोले- बीजेपी पंजाब नहीं जीत सकती
सीएम मान ने कहा कि बीजेपी ने पंजाब के साथ गद्दारी की. पंजाब से राज्यसभा सासंद को अपने साथ कर लिया. बीजेपी का पंजाब में अपनी कोई अस्तित्व नहीं है . बीजेपी के अपना कुछ नहीं . बीजेपी पंजाब में तिगड़मबाजी कर रही है. बीजेपी पंजाब नहीं जीत सकती है
“पंजाबियों के साथ किया धक्का”: केजरीवाल का BJP पर हमला, सियासत गरमाई
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पंजाबियों के साथ फिर से धोखा किया है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब पार्टी के अंदरूनी हालात और राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी लगातार ऐसी राजनीति कर रही है जिससे पंजाब के हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि पंजाब की जनता के विश्वास से जुड़ा मामला है। उनके मुताबिक, पंजाबियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और AAP इस मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी।
Akhil Mahajan