इंडक्शन कुकटॉप इस्तेमाल के 10 सेफ्टी टिप्स, जानें एक्सपर्ट से
इंडक्शन कुकटॉप इस्तेमाल के दौरान ओवरहीटिंग, इलेक्ट्रिक शॉक और बेस डैमेज से बचने के लिए एक्सपर्ट अभिषेक मिश्र के 10 सेफ्टी टिप्स और 12 गलतियों से बचने के तरीके।
■ इंडक्शन कुकटॉप इस्तेमाल में सेफ्टी टिप्स
■ ओवरहीटिंग, इलेक्ट्रिक शॉक और बेस डैमेज से बचें
■ सही बर्तन, सफाई और मेंटेनेंस जरूरी
देश में LPG गैस की किल्लत और लंबी लाइनें होने के कारण लोग अब इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल तेजी से कर रहे हैं। यह बिजली से चलने वाला कुकिंग अप्लायंस मैग्नेटिक फील्ड के जरिए बर्तन के तल को गर्म करता है, जिससे ऊर्जा की बचत होती है और यह सुरक्षित भी माना जाता है। लेकिन थोड़ी सी लापरवाही से ओवरहीटिंग, इलेक्ट्रिक शॉक और मशीन डैमेज का खतरा रहता है।
इंडक्शन पर खाना बनाने के लिए एक्सपर्ट अभिषेक मिश्र कहते हैं कि सही बर्तन और सेटिंग्स का उपयोग करना बेहद जरूरी है। मैग्नेटिक बर्तन जैसे कास्ट आयरन और स्टेनलेस स्टील सर्वोत्तम हैं। एल्युमीनियम, तांबा, कांच और मिट्टी के बर्तन इस्तेमाल नहीं होने चाहिए।
इंडक्शन की सुरक्षा के लिए कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखें:
- नॉन-मैग्नेटिक या टेढ़े बर्तन उपयोग न करें, इससे हीटिंग सिस्टम पर दबाव पड़ता है।
- बार-बार या लंबे समय तक हाई हीट पर कुकिंग न करें।
- इंडक्शन के एयर वेंट को बंद न करें, इससे ओवरहीटिंग हो सकती है।
- लिक्विड या गंदगी को बेस पर गिरने न दें।
- बर्तन के नीचे नमी या गंदगी न हो।
- लगातार स्विच ऑन-ऑफ न करें।
- बर्तन को घसीटकर न रखें और सतह पर क्रैक न पड़ने दें।
- डैमेज सतह पर कुकिंग से इलेक्ट्रिक शॉक का खतरा बढ़ता है।
- नियमित सफाई और सूखी सतह बनाए रखें।
- स्टेबल पावर सप्लाई सुनिश्चित करें।
इंडक्शन गैस चूल्हे से सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इसमें खुली आग नहीं होती। यह हीट तभी पैदा करता है जब बर्तन सतह पर हो, जिससे जलने और आग लगने का खतरा कम रहता है।
इंडक्शन पर खाना बनाते समय वेंटिलेशन जरूरी है। भले इसमें धुआं या गैस नहीं निकलती, लेकिन भाप, स्मेल और तेल के धुएं बाहर निकलने चाहिए।
सही देखभाल और नियमित मेंटेनेंस से इंडक्शन की परफॉर्मेंस और लाइफ लंबी रहती है। छोटे-छोटे गलतियों से उपकरण जल्दी खराब हो सकता है।
shubham