आएं न्‍यू इयर में बर्फ से ढ़के रोहतांग का करें दीदार : हरियाणा समेत देश भर के सैलानियों के लिए खुशखबरी! दर्रा सभी वाहनों के लिए खुला 2 जनवरी तक खत्म हुई 4x4 की शर्त

रोहतांग दर्रा सभी प्रकार के वाहनों के लिए अस्थायी रूप से खोला गया है। 2 जनवरी तक 4x4 वाहन की शर्त हटाई गई है। मौसम खराब होने पर रोक लग सकती है।

आएं  न्‍यू इयर में बर्फ से ढ़के रोहतांग का करें दीदार :  हरियाणा समेत देश भर के सैलानियों के लिए खुशखबरी! दर्रा सभी वाहनों के लिए खुला  2 जनवरी तक खत्म हुई 4x4 की शर्त

रोहतांग दर्रा सभी प्रकार के वाहनों के लिए अस्थायी रूप से खोला गया
2 जनवरी तक 4x4 वाहन की शर्त हटाई गई, निजी गाड़ियों को भी अनुमति
मौसम खराब होते ही किसी भी समय आवाजाही पर रोक लगेगी


मनाली आने वाले पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रोहतांग दर्रा अब सभी प्रकार के वाहनों के लिए अस्थायी रूप से खोल दिया गया है। कुल्लू जिला प्रशासन ने 2 जनवरी तक 4x4 वाहनों की अनिवार्यता समाप्त कर दी है, जिससे पर्यटक निजी गाड़ियों से भी बर्फीले इलाकों तक पहुंच सकेंगे।

मई माह के अंत में रोहतांग पास पर हुई बर्फबारी, पर्यटकों ने स्नोफॉल के बीच  की खूब मस्ती - Snowfall at Rohtang Pass

कुल्लू के उपायुक्त तोरूल एस रवीश की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रशासन के अनुसार पलचान से रोहतांग तक सड़क का निरीक्षण किया गया, जिसमें मार्ग को सभी वाहनों के लिए सुरक्षित पाया गया। एसडीएम मनाली रमण शर्मा की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया गया है।

Snowfall on high peaks including Rohtang | रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर  बर्फबारी: खिली धूप में बर्फ के फाहे गिरते देख झूमे पर्यटक, लाहौल में  सै​लानियों की ...

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वाहनों को तय समय सीमा में ही आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक वाहन मढ़ी से रोहतांग की ओर जा सकेंगे। वापसी के दौरान दोपहर 2 बजे तक मढ़ी चेक पोस्ट पार करना अनिवार्य होगा।

New Year से पहले रोहतांग और शिंकुला में ताज़ा बर्फबारी से पर्यटकों की  चहल-पहल फिर से बढ़ गई | Fresh snowfall in Rohtang and Shinkula ahead of New  Year has revived tourist

अधिकारियों ने यह भी साफ किया है कि यह अनुमति पूरी तरह मौसम पर निर्भर रहेगी। यदि मौसम में अचानक बदलाव होता है या बर्फबारी तेज होती है, तो सुरक्षा को देखते हुए तुरंत आवाजाही बंद कर दी जाएगी।

इससे पहले 28 दिसंबर तक रोहतांग और शिंकुला दर्रा की ओर केवल 4x4 वाहनों को ही अनुमति थी। इस कारण कई पर्यटक बर्फ देखने से वंचित रह गए थे या महंगे किराए पर वाहन लेने को मजबूर थे। शर्त हटने के बाद पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है।