हरियाणा के इस होटल में हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने धरे 12 युवक युवतियां
रोहतक में रविवार देर रात पुलिस ने होटल पर छापा मारकर अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़ किया एएसपी प्रतीक अग्रवाल की टीम ने एक दर्जन से ज्यादा युवक युवतियों को हिरासत में लिया और होटल को सील कर दिया
➤ रोहतक पुलिस की रात में बड़ी कार्रवाई होटल पर छापा
➤ अनैतिक गतिविधियों में लिप्त युवक युवतियां हिरासत में
➤ होटल संचालक समेत कई पर मामला दर्ज
रोहतक में रविवार देर रात आर्य नगर थाना पुलिस ने शहर के एक होटल में छापा मारकर अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़ किया गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक युवक और युवतियों को हिरासत में लिया
सूत्रों के अनुसार होटल में लंबे समय से महिलाओं से अवैध कार्य करवाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं इसी सूचना पर एएसपी प्रतीक अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा
एएसपी प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल संचालक देह व्यापार जैसे अवैध धंधे में लिप्त था बाहर से महिलाओं को बुलाकर उनसे अनैतिक कार्य करवाया जा रहा था पुलिस ने तुरंत होटल को सील कर दिया और संचालक सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है
हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन लोग जुड़े हैं एएसपी ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद शहर में हड़कंप मच गया है और पुलिस अब ऐसे अड्डों पर सख्त निगरानी रखेगी
Author1