पानीपत में कारोबारी के घर सवा करोड़ की चोरी, 1 किलो सोना व ₹20 लाख कैश गायब

पानीपत के सेक्टर 12 में हैंडलूम कारोबारी के घर से सवा करोड़ रुपये के कैश और सोना चोरी, पुलिस ने पांच टीमें गठित की, आरोपी की तलाश जारी

पानीपत में कारोबारी के घर सवा करोड़ की चोरी, 1 किलो सोना व ₹20 लाख कैश गायब

पानीपत में कारोबारी के घर से सवा करोड़ की चोरी
1 किलो सोना और 20 लाख रुपए कैश ले गए
चोरों ने सिर्फ लॉकर वाला हिस्सा ही निशाना बनाया


पानीपत के हुड्‌डा सेक्टर 12 में हैंडलूम कारोबारी ओमप्रकाश कटारिया की कोठी में सवा करोड़ रुपये के समान की चोरी हुई। चोरी की वारदात उस समय अंजाम दी गई, जब परिवार देहरादून में गया हुआ था।

घर में घुसने के सभी एंगल देखती पुलिस की टीमें और परिवार वाले।

चोरों ने रात के समय कोठी के लॉकर वाले हिस्से को अपना निशाना बनाया और करीब 1 किलो सोना₹20 लाख कैश ले गए।

परिवार ने पुलिस को बताया कि बाकी घर का सामान नहीं छेड़ा गया, केवल लॉकर ही निशाने पर था। सोने में करीब 55 तोले के आभूषण शामिल हैं। शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि चोर छत के रास्ते से घर में घुसे। घर के पीछे एक खाली प्लाट से भी भीतर आने की आशंका जताई जा रही है।

चोरी होने का पता लगने पर स्थानीय लोग भी कारोबारी के घर पहुंचे।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें दो-तीन चोर कैद हुए, लेकिन परिवार उन्हें नहीं पहचान पाया। मामले में BNS की धारा 305 और 331 के तहत केस दर्ज किया गया है।

डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि पुलिस ने पांच टीमें गठित की हैं, जिनमें तीनों सीआईए यूनिट शामिल हैं। इसके अलावा चांदनीबाग थाना और साइबर टीम भी आरोपियों की खोज में जुटी है। डीएसपी का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।