JEE, NEET, CUET UG में बड़ा बदलाव, अब स्टूडेंट्स की पसंद खत्म, जानें
NTA ने JEE, NEET UG और CUET UG में बड़ा बदलाव किया है। अब परीक्षा सेंटर स्टूडेंट की पसंद नहीं, आधार कार्ड के पते के अनुसार मिलेगा। आधार और 10वीं सर्टिफिकेट में मिलान जरूरी, रिजर्व्ड कैटेगरी वाले स्टूडेंट्स सर्टिफिकेट अपडेट करें।
➤ NTA ने JEE, NEET UG, CUET UG के लिए नया नियम लागू किया
➤ परीक्षा सेंटर अब आधार कार्ड के पते के आधार पर मिलेगा, स्टूडेंट की पसंद नहीं
➤ आधार और 10वीं सर्टिफिकेट का मिलान जरूरी, रिजर्व्ड कैटेगरी वाले सर्टिफिकेट अपडेट रखें
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE, NEET UG और CUET UG जैसे बड़े एंट्रेंस एग्जाम्स में बड़ा बदलाव किया है। अब परीक्षा सेंटर छात्रों की पसंद से नहीं बल्कि आधार कार्ड में दर्ज पते के अनुसार मिलेगा। इस फैसले का उद्देश्य चीटिंग रोकना और फेयरनेस बढ़ाना है। यह नियम शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा और NTA ने नोटिस जारी कर सभी स्टूडेंट्स को अलर्ट कर दिया है।
पहले स्टूडेंट्स फॉर्म भरते समय तीन-चार शहर चुन सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यदि आधार कार्ड में छोटा शहर या गांव लिखा है, तो सेंटर वहीं अलॉट होगा। इससे कई स्टूडेंट्स को यात्रा में कठिनाई हो सकती है। NTA ने साफ कहा है कि ऑनलाइन आवेदन से पहले आधार जरूर चेक करें, क्योंकि बाद में बदलाव नहीं होगा।
इसके अलावा, आधार और 10वीं की मार्कशीट में नाम, जन्मतिथि और बाकी डिटेल्स एकदम मैच करनी चाहिए, अन्यथा पूरा फॉर्म रद्द हो जाएगा। अगर आधार में स्पेलिंग या DOB में गलती है, तो UIDAI सेंटर जाकर इसे अभी अपडेट करवा लें।
रिजर्व्ड कैटेगरी वाले स्टूडेंट्स को भी अपने कैटेगरी सर्टिफिकेट तैयार रखना होगा और यह आधार और 10वीं से मैच होना चाहिए। फॉर्म भरने के बाद बदलाव संभव नहीं है, इसलिए अभी से चेक करना जरूरी है।
इस बदलाव के बाद स्टूडेंट्स को ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। JEE, NEET और CUET जैसे एग्जाम्स लाखों छात्रों के करियर तय करते हैं, इसलिए डॉक्यूमेंट्स अभी सही कर लेना फायदेमंद रहेगा। अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स NTA की वेबसाइट nta.ac.in देख सकते हैं।
Akhil Mahajan