CM नायब सैनी का बड़ा फैसला, सीमित होंगे सरकारी वाहन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ईंधन बचत अभियान के तहत सरकारी वाहनों के सीमित उपयोग और सप्ताह में एक दिन बिना वाहन काम करने का फैसला लिया है।

CM नायब सैनी का बड़ा फैसला, सीमित होंगे सरकारी वाहन

CM नायब सैनी ने सरकारी वाहनों के सीमित इस्तेमाल का लिया फैसला

सप्ताह में एक दिन बिना वाहन काम करने का संकल्प लिया

मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों को भी ईंधन बचत अभियान से जुड़ने की अपील

हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने ईंधन बचत और संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि अब उनके काफिले में जरूरत के अनुसार ही सीमित वाहन शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने सप्ताह में एक दिन बिना किसी वाहन के कार्य करने का भी संकल्प लिया है।

मुख्यमंत्री ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के आह्वान पर हरियाणा सरकार राष्ट्रहित में ईंधन की बचत और संसाधनों के उचित उपयोग की दिशा में आगे बढ़ रही है।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि अगले आदेश तक उनके काफिले में सुरक्षा की दृष्टि से केवल आवश्यक वाहन ही शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने सप्ताह में एक दिन बिना किसी वाहन के सरकारी कार्य करने का संकल्प भी लिया है।

मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों, विधायकों और विभागीय अधिकारियों से भी सीमित वाहनों के इस्तेमाल की अपील की है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचा जाए और अधिकतम बैठकों का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा या बैठकें आयोजित की जाएं। इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ सरकारी संसाधनों का भी बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और ईंधन बचत अभियान में सहभागी बनने का आग्रह किया।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ी पहल माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे सरकारी खर्च में कमी आने के साथ पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को भी बढ़ावा मिलेगा।