JEE Mains Session 2 का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी, यहां देखें

JEE Main 2026 Session 2 का रिजल्ट 20 अप्रैल तक जारी होगा, NTA स्कोरकार्ड, AIR और कट-ऑफ घोषित करेगा, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।

JEE Mains Session 2 का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी, यहां देखें

JEE Mains Session 2 का रिजल्ट 20 अप्रैल तक जारी होगा
11 लाख से ज्यादा छात्रों को स्कोरकार्ड और AIR का इंतजार
NTA की वेबसाइट पर मिलेगा रिजल्ट, फर्जी लिंक से बचने की सलाह


देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 (Session 2) का रिजल्ट अब कभी भी जारी हो सकता है। National Testing Agency (NTA) ने पहले ही साफ कर दिया है कि परिणाम 20 अप्रैल 2026 तक घोषित कर दिया जाएगा

रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना स्कोरकार्ड jeemain.nta.nic.in और nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना Application Number और Password दर्ज करना होगा।

इस बार 2 से 8 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित परीक्षा में देश-विदेश के 566 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। करीब 11 लाख से अधिक छात्रों ने अप्रैल सेशन में हिस्सा लिया, जिससे प्रतियोगिता काफी कड़ी मानी जा रही है।

रिजल्ट के साथ ही All India Rank (AIR), कट-ऑफ और JEE Advanced 2026 के लिए पात्रता भी घोषित की जाएगी। साथ ही Final Answer Key भी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर अंतिम स्कोर तैयार किया जाएगा।

NTA ने इससे पहले 11 अप्रैल को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और छात्रों को प्रति प्रश्न ₹200 फीस देकर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया है। जो छात्र दोनों सेशन (जनवरी और अप्रैल) में शामिल हुए हैं, उनके लिए दोनों में से बेहतर स्कोर को फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा।

रिजल्ट के बाद अगला बड़ा चरण JoSAA काउंसलिंग होगा, जिसमें छात्र अपनी रैंक के आधार पर NIT, IIIT और अन्य संस्थानों में एडमिशन ले सकेंगे। वहीं JEE Advanced 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल से शुरू होकर 2 मई तक चलेगा।

NTA ने छात्रों को चेतावनी दी है कि वे सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट चेक करें, क्योंकि कई फर्जी वेबसाइट्स और लिंक सोशल मीडिया पर वायरल हो सकते हैं, जिससे डेटा चोरी या गलत जानकारी का खतरा रहता है।

इस बार बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने के कारण रिजल्ट को लेकर उत्सुकता चरम पर है और लाखों छात्र अपने भविष्य के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।