ईशा अंबानी ने गोल्डन साड़ी और डायमंड ब्लाउज से लूटी महफिल
Met Gala 2026 में ईशा अंबानी ने गोल्डन साड़ी, नीता अंबानी की ज्वेलरी से बने ब्लाउज और 20 साल पुराने मैंगो बैग से सबका ध्यान खींचा।
■ Met Gala 2026 में ईशा अंबानी ने गोल्डन साड़ी और डायमंड ब्लाउज से लूटी महफिल
■ नीता अंबानी की ज्वेलरी से बना ब्लाउज बना रेड कार्पेट का सबसे चर्चित फैशन एलिमेंट
■ 20 साल पुराने मैंगो-शेप्ड बैग ने ईशा के लुक को दिया रॉयल और आर्टिस्टिक टच
दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट Met Gala 2026 में इस बार भारतीय उद्योगपति परिवार की बेटी ईशा अंबानी ने अपने शाही और कलात्मक अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच लिया। “Fashion Is Art” थीम पर आयोजित इस इवेंट में ईशा अंबानी का लुक ग्लैमर, भारतीय संस्कृति और विरासत का अनोखा संगम बनकर सामने आया।
ईशा अंबानी ने मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई गोल्डन स्कल्प्चरल साड़ी पहनी। इस साड़ी में गोल्ड थ्रेड वर्क, फ्लोइंग ड्रेप्स और पिचवाई आर्ट से प्रेरित हैंड-पेंटेड मोटिफ्स शामिल थे। पारंपरिक भारतीय साड़ी को मॉडर्न और हाई-फैशन अंदाज में पेश करने का यह तरीका सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
इस खास आउटफिट को तैयार करने में 1200 घंटे से ज्यादा का समय लगा। कई कारीगरों ने मिलकर इस ड्रेस को तैयार किया, जिसने भारतीय टेक्सटाइल और हस्तकला को इंटरनेशनल मंच पर मजबूती से पेश किया।
ईशा अंबानी के लुक का सबसे चर्चित हिस्सा उनका ब्लाउज रहा। उन्होंने अपनी मां नीता अंबानी की पर्सनल ज्वेलरी कलेक्शन को ब्लाउज में शामिल किया। ब्लाउज में 1800 कैरेट से ज्यादा के हीरे, पन्ना, पोल्की और कुंदन जड़े गए थे। खास बात यह रही कि ब्लाउज के पीछे का हिस्सा निजाम की ऐतिहासिक ज्वेलरी से प्रेरित डिजाइन में तैयार किया गया था।
ईशा ने अपने लुक को 250 कैरेट से ज्यादा के डायमंड नेकलेस के साथ पूरा किया। इसके अलावा हाथों में चमेली की लड़ी और बालों से पैरों तक लटकता खास गजरा उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा था। यह गजरा कागज, तांबा और पीतल से तैयार किया गया था, जिसे बनाने में करीब 150 घंटे लगे।
हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उनके यूनिक मैंगो-शेप्ड बैग की रही। यह बैग करीब 20 साल पुराना बताया जा रहा है। कलाकार सुबोध गुप्ता द्वारा तैयार किया गया यह मैंगो स्कल्पचर भारतीय जड़ों और परंपरा का प्रतीक बनकर सामने आया। ईशा ने इसे एक क्रोशे बैग में कैरी किया, जिसने उनके पूरे लुक को और भी खास बना दिया।
स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ ने इस पूरे लुक को इस तरह तैयार किया कि इसमें भारतीय परंपरा और मॉडर्न फैशन का शानदार संतुलन दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर फैन्स ईशा अंबानी के इस अंदाज को “Wearable Art” और “Royal Indian Fashion” बता रहे हैं।
pooja