फरीदाबाद में अस्पताल में हंगामा बच्चा चोरी के शक में सड़क जाम
फरीदाबाद के फोर्टिस अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में हंगामा, परिजनों ने सड़क जाम की, पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया, महिला की मानसिक स्थिति पर सवाल।
■ अस्पताल में घुसी संदिग्ध महिला से मचा हड़कंप
■ परिजनों ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, सड़क जाम कर किया विरोध
■ पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार, महिला की मानसिक स्थिति पर सवाल
Faridabad के Fortis Hospital Faridabad में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब परिजनों ने बच्चा चोरी की कोशिश का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर दिया।गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
परिजनों के अनुसार, शाम के समय एक अज्ञात महिला वार्ड में दाखिल हुई और बच्चों की जांच करने लगी।पूछताछ करने पर उसने खुद को डॉक्टर बताया, लेकिन उसका व्यवहार संदिग्ध लगा। शक होने पर परिजनों ने तुरंत अस्पताल स्टाफ को सूचना दी।एक अन्य परिजन ने बताया कि महिला ने उनके बच्चे की बीमारी गलत बताई, जबकि बच्चा टाइफाइड से पीड़ित था।इससे परिजनों का शक और गहरा गया कि महिला की मंशा सही नहीं थी।
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।उनका कहना है कि जब अस्पताल में भारी फीस ली जाती है, तो बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जिम्मेदारी है।शिकायत का संतोषजनक जवाब न मिलने पर परिजनों ने अस्पताल के बाहर रोड जाम कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।
पुलिस ने सड़क जाम और हंगामा करने के आरोप में
मनीष भाटिया, अमन, सुमित भाटिया और जैनिश रत्रा को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी के अनुसार, वार्ड में घुसी महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है।हंगामे के दौरान वह अस्पताल से निकल गई। पुलिस अब सुरक्षा चूक और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
shubham 