एआई की दुनिया में हड़कंप! अचानक ठप हुआ ChatGPT, क्या आपका भी सर्वर नहीं चल रहा? OpenAI ने दी बड़ी अपडेट...

OpenAI का ChatGPT ग्लोबल आउटेज के कारण ठप हो गया है। हजारों यूजर्स को लॉगिन और चैट लोड करने में परेशानी आ रही है। कंपनी ने जांच शुरू कर दी है।

एआई की दुनिया में हड़कंप! अचानक ठप हुआ ChatGPT, क्या आपका भी सर्वर नहीं चल रहा? OpenAI ने दी  बड़ी  अपडेट...

आज रात दुनिया भर में ठप हुई OpenAI की ChatGPT सेवाएं, हजारों यूजर्स नहीं कर पा रहे एक्सेस

➤ OpenAI ने आधिकारिक तौर पर मानी गड़बड़ी; 'Degraded Performance' के कारण जांच और सुधार जारी

➤ भारत सहित अमेरिका और ब्रिटेन में सबसे ज्यादा असर, मोबाइल ऐप और वेब दोनों प्लेटफॉर्म पर दिक्कत


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तहलका मचाने वाला प्लेटफॉर्म ChatGPT आज सोमवार रात (20 अप्रैल, 2026) अचानक ग्लोबल आउटेज का शिकार हो गया। दुनिया भर के हजारों यूजर्स ने शिकायत की है कि वे अपनी चैट लोड नहीं कर पा रहे हैं और न ही नया प्रॉम्प्ट दे पा रहे हैं। इस खराबी का असर भारत, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों में सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। आउटेज की निगरानी करने वाली वेबसाइट Downdetector पर रात 8:30 बजे के बाद शिकायतों का अंबार लग गया, जिसमें अकेले भारत से सैकड़ों रिपोर्ट दर्ज की गईं।

OpenAI ने अपने आधिकारिक स्टेटस पेज पर इस समस्या को स्वीकार करते हुए बताया कि कंपनी ChatGPT और Codex प्लेटफॉर्म पर हो रही इस दिक्कत की जांच कर रही है। कंपनी के मुताबिक, सिस्टम की परफॉर्मेंस 'Degraded' यानी सामान्य से काफी कम हो गई है। ज्यादातर यूजर्स को 'Hmm...something seems to have gone wrong' जैसा एरर मैसेज दिखाई दे रहा है। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि मोबाइल ऐप पर सिर्फ लोगो दिखाई दे रहा है और वेब ब्राउज़र पर 'ब्लैंक स्क्रीन' आ रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह इस साल के सबसे बड़े तकनीकी संकटों में से एक है क्योंकि ChatGPT का उपयोग अब केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि प्रोफेशनल कोडिंग और बिजनेस ऑपरेशन्स के लिए भी बड़े पैमाने पर हो रहा है। OpenAI की इंजीनियरिंग टीम वर्तमान में रूट कॉज (मुख्य कारण) की पहचान करने में जुटी है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में सेवाएं धीरे-धीरे बहाल होने की खबरें हैं, लेकिन पूरी तरह रिकवरी में अभी समय लग सकता है।