भिवानी में VC आवास खाली कराने पहुंची पुलिस

भिवानी में सीबीएलयू की कुलपति द्वारा बोर्ड परिसर स्थित आवास खाली न करने पर शिक्षा विभाग और पुलिस दल मौके पर पहुंचे। दो बार नोटिस जारी होने के बावजूद कार्रवाई करनी पड़ी।

भिवानी में VC आवास खाली कराने पहुंची पुलिस

➤ भिवानी में सीबीएलयू की कुलपति (VC) के आवास को खाली कराने पहुंचा शिक्षा विभाग व पुलिस दल
➤ दो बार नोटिस जारी होने के बाद भी आवास खाली न करने पर कार्रवाई
➤ मौके पर बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार भी पहुंचे, VC इस समय चंडीगढ़ में राज्यपाल से मिलने गई हुई हैं


भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (CBLU) की कुलपति द्वारा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर स्थित A-1 आवास खाली न करने को लेकर गुरुवार को शिक्षा विभाग की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

सीबीएलयू की वीसी के आवास के बाहर बात करते बोर्ड अध्यक्ष डा. पवन कुमार।

बोर्ड प्रशासन का कहना है कि कुलपति को इस आवास को खाली करने के लिए पहले ही दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन अब तक इसे खाली नहीं किया गया।

वीसी आवास खाली कराने के लिए पहुंची पुलिस।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कई बार आपसी सहमति से आवास खाली कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी कारण आज प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में आवास खाली कराने की कार्रवाई शुरू की गई है।

मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य अफसर।

इस बीच, कुलपति इस समय राज्यपाल से मुलाकात करने चंडीगढ़ गई हुई हैं। ऐसे में उनके आवास पर मौजूद न होने के कारण कार्रवाई को लेकर माहौल संवेदनशील बना हुआ है। प्रशासन का कहना है कि आदेश का पालन करना अनिवार्य है और विभाग कानूनी प्रक्रिया के तहत ही आगे बढ़ रहा है।