Video: नेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप, हजारों मरे, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए। राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। सरकार ने अभी तक आधिकारिक मृतकों का आंकड़ा जारी नहीं किया है।

Video: नेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप, हजारों मरे, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

कुछ सेकेंड के अंतराल में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप

राष्ट्रीय आपातकाल घोषित, राहत-बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी

USGS ने भारी जनहानि की आशंका जताई, आधिकारिक मौत का आंकड़ा अभी नहीं


दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार शाम (भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह) आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने व्यापक तबाही मचा दी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार पहले 7.2 और कुछ ही सेकेंड बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा भूकंप दर्ज किया गया। दोनों भूकंपों का केंद्र राजधानी कराकस से लगभग 290 किलोमीटर पश्चिम में था। झटकों के बाद कई शहरों में इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है और राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है।

भूकंप के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया। सरकार ने अभी तक मृतकों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है, लेकिन राहत एजेंसियां मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं।

राजधानी कराकस में भूकंप से इमारतें भरभराकर गिरीं।

USGS ने जताई भारी जनहानि की आशंका

USGS के प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस भूकंप में बड़े पैमाने पर जनहानि की आशंका है। एजेंसी के अनुमान के मुताबिक हजारों लोगों की मौत की संभावना जताई गई है। हालांकि यह केवल प्रारंभिक जोखिम आकलन है और वास्तविक आंकड़े आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट होंगे।

कराकस समेत कई शहरों में भारी नुकसान

स्थानीय मीडिया के अनुसार राजधानी कराकस सहित कई इलाकों में बहुमंजिला इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई भवन पूरी तरह ढह गए, जबकि कार्यालयों और आवासीय परिसरों की छतें गिरने की भी खबर है। माइकेतिया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की छत का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

राहत और बचाव कार्य जारी

भूकंप के तुरंत बाद सेना, पुलिस और आपदा राहत एजेंसियों को प्रभावित इलाकों में तैनात कर दिया गया। सैकड़ों बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

लोगों से खुले स्थानों पर रहने की अपील

वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने नागरिकों से सतर्क रहने और बड़े भवनों, पेड़ों तथा क्षतिग्रस्त संरचनाओं से दूर रहने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से आफ्टरशॉक की आशंका को देखते हुए सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा है।

इमारतों के भीतर ऑफिस में छतो का मलबा गिरा हुआ नजर आया।
अमेरिका ने मदद का भरोसा दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला को हरसंभव सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी एजेंसियों को राहत और बचाव कार्य में सहयोग के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जापान में भी महसूस हुए तेज झटके

वेनेजुएला के बाद जापान में भी 6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। हालांकि वहां किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए बुलेट ट्रेन सेवाएं रोकी गईं और बाद में सुरक्षा जांच शुरू की गई।

रात होने के बावजूद रेस्क्यू टीमें मलबे से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

1967 के बाद सबसे बड़ा झटका

वेनेजुएला में इससे पहले वर्ष 1967 में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इस बार आए शक्तिशाली भूकंप को हाल के दशकों की सबसे गंभीर प्राकृतिक आपदाओं में से एक माना जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और आधिकारिक आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है।