Video: भाजपा नेता व नेत्री के कथित होटल कांड पर क्या बोल गए जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट..!
पानीपत में भाजपा नेता व महिला नेत्री के कथित होटल कांड पर जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने वायरल WhatsApp मैसेज को महज अफवाह बताते हुए सफाई दी।
➤ दो दिन से WhatsApp पर वायरल हो रहे मैसेज ने पानीपत में बढ़ाई राजनीतिक हलचल
➤ किस भाजपा नेता और नेत्री को लेकर चल रही है चर्चा, अब तक सामने नहीं आया कोई आधिकारिक नाम
➤ जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट से जब पूछा गया सवाल तो आखिर में सामने आया चौंकाने वाला जवाब
हरियाणा में पिछले दो दिनों से WhatsApp पर चल रहे एक कथित होटल कांड के मैसेज ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को गर्म कर दिया है। वायरल हो रहे संदेशों में भाजपा से जुड़े एक नेता और एक महिला नेत्री को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। मामला लगातार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब तक यही है कि आखिर वायरल मैसेज में जिन दो लोगों की ओर इशारा किया जा रहा है, वे कौन हैं और इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है।
सोशल मीडिया और WhatsApp पर किसी भी घटना को लेकर दावे तेजी से फैलना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस मामले में राजनीतिक दल से जुड़े नामों की चर्चा होने के कारण मामला और संवेदनशील हो गया है। खास बात यह है कि वायरल चर्चाओं में जिस तरह के दावे किए जा रहे हैं, उनकी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।
यही वजह है कि अब निगाहें भाजपा संगठन की प्रतिक्रिया पर टिक गई थीं। आखिर पार्टी इस पूरे घटनाक्रम को किस नजर से देख रही है। क्या संगठन को इस कथित मामले की जानकारी थी। क्या पार्टी स्तर पर इसकी कोई जांच हुई है। और सबसे बड़ा सवाल यह कि जिस नेता और महिला नेत्री का जिक्र वायरल मैसेज में किया जा रहा है, आखिर उनका नाम सामने क्यों नहीं आया।
दो दिन से लगातार चल रहे मैसेज
बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से WhatsApp पर एक के बाद एक मैसेज प्रसारित हो रहे हैं। इन मैसेजों में एक कथित होटल घटनाक्रम का जिक्र करते हुए भाजपा के एक नेता और पार्टी से जुड़ी महिला नेत्री को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
चर्चा बढ़ने के साथ ही मामला केवल WhatsApp तक सीमित नहीं रहा और राजनीतिक लोगों के बीच भी इसकी चर्चा होने लगी। हालांकि, वायरल मैसेज में किए जा रहे दावों के बीच अभी तक कोई ऐसा प्रमाणिक दस्तावेज या आधिकारिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है, जिससे इन आरोपों को तथ्य के रूप में स्थापित किया जा सके।
यही वह बिंदु है जहां से इस पूरे मामले में कई सवाल खड़े होते हैं।
आखिर किस नेता और नेत्री की बात हो रही है?
वायरल चर्चा का सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जिस भाजपा नेता और महिला नेत्री की बात की जा रही है, वे कौन हैं।
राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं के बावजूद किसी व्यक्ति का नाम आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को इस कथित घटनाक्रम से जोड़ना उचित नहीं होगा।
पार्टी के भीतर भी इस तरह की चर्चाओं को लेकर सवाल उठने लगे। मामला जब जिला संगठन तक पहुंचा तो भाजपा के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट से इस संबंध में सवाल किया गया।
लेकिन यहां भी कहानी तुरंत साफ नहीं हुई।
पढ़ें क्या है पूरा मामला
भाजपा नेता व नेत्री के कथित होटल कांड
प्रदेश स्तर पर भी उठ चुके हैं सवाल
इससे पहले मामले को लेकर भाजपा प्रदेश स्तर पर भी सवाल सामने आए थे। प्रदेशाध्यक्ष की ओर से कहा गया था कि मामला उनकी जानकारी में पहले नहीं था और अब उनके संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की बात कही थी।
उनका कहना था कि यदि जांच के दौरान कोई तथ्य सामने आते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यानी संगठन स्तर पर भी उस समय तक किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई निष्कर्ष सामने नहीं रखा गया था।
इसके बाद जिला स्तर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट की प्रतिक्रिया का इंतजार था।
सवाल सीधा था, लेकिन जवाब से पहले उठे कई सवाल
दुष्यंत भट्ट से जब वायरल हो रहे मैसेज और कथित होटल घटनाक्रम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस चर्चा को लेकर कई सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह की बात चला रहा है तो उससे ही पूछा जाना चाहिए कि आखिर वह किस नेता की बात कर रहा है और उसके पास इसके लिए क्या आधार है।
जिलाध्यक्ष ने यह भी संकेत दिया कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई ऑथेंटिक जानकारी है तो उसे सामने रखना चाहिए।
लेकिन क्या भाजपा जिलाध्यक्ष ने वायरल मैसेज को सही माना।
क्या उन्होंने किसी नेता या महिला नेत्री के नाम की पुष्टि की।
या फिर पार्टी ने पूरे मामले से ही किनारा कर लिया।
यही सवाल इस बातचीत को और महत्वपूर्ण बना रहे थे।
फिर आया वह जवाब, जिसका इंतजार था
जब दुष्यंत भट्ट से पूछा गया कि आखिर इस तरह की अफवाह कौन चला रहा है और इसका उद्देश्य क्या है, तो उन्होंने कहा कि यह बात वही लोग बता सकते हैं जो ऐसी चर्चा चला रहे हैं। उन्होंने इस तरह की चर्चाओं को लेकर साफ कहा कि “इस तरह की अफवाहों का कोई लॉजिक नहीं है।” दुष्यंत भट्ट ने कहा कि कुछ लोग इस तरह की बातों को चलाने का काम कर रहे हैं, लेकिन इसका मकसद क्या है, यह वही लोग बता सकते हैं। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि ऐसी बेतुकी बातों पर पार्टी की ओर से क्या जवाब दिया जाएगा, तो उनका जवाब और भी स्पष्ट था। उन्होंने कहा कि जिस बात का कोई सिर-पैर ही नहीं है, उसका क्या जवाब दिया जाए।
दुष्यंत भट्ट ने आखिरकार बता दिया- क्या है पार्टी का रुख?
और यहीं इस पूरे मामले में सबसे बड़ा जवाब सामने आया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने दो दिन से WhatsApp पर चल रही इस पूरी चर्चा को महज अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों का कोई आधार नहीं है और यदि किसी के पास कोई प्रमाणिक जानकारी है तो उसे सामने लाना चाहिए। यानी जिस कथित होटल कांड को लेकर पिछले दो दिनों से तरह-तरह के मैसेज चल रहे थे, उस पर जिला भाजपा की ओर से फिलहाल किसी नेता या महिला नेत्री के नाम की पुष्टि नहीं की गई है। उलटे जिलाध्यक्ष ने इसे बेबुनियाद अफवाह बताया है।
‘अपनी ऊर्जा सकारात्मक कामों में लगाएं’
दुष्यंत भट्ट ने अफवाह फैलाने वालों को नसीहत देते हुए कहा कि लोगों को अपना ध्यान सकारात्मक कार्यों में लगाना चाहिए उन्होंने कहा कि लगातार नकारात्मकता करते रहने से व्यक्ति खुद भी नकारात्मक हो जाता है और नकारात्मक व्यक्ति जीवन में तरक्की नहीं कर पाता। उनका संदेश साफ था कि बिना प्रमाण किसी व्यक्ति या संगठन को लेकर चर्चा करने के बजाय सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
Akhil Mahajan