मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते 7 बसें और 3 कारें टकराईं, 4 जिंदा जले, हादसे में 66 घायल

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण 7 बसें और 3 कारें टकरा गईं। हादसे में 4 लोगों की जलकर मौत और 66 लोग घायल हुए।

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते 7 बसें और 3 कारें टकराईं, 4 जिंदा जले,  हादसे में 66 घायल

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते 7 बसें और 3 कारें टकराईं, 4 जिंदा जले
हादसे में 66 घायल, 20 एंबुलेंस से दर्जनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया
6 घंटे चला रेस्क्यू, सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजा घोषित किया



मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना बलदेव क्षेत्र में माइलस्टोन 127 पर आगरा-नोएडा लेन में 7 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भयावह थी कि कई वाहन देखते ही देखते आग की चपेट में आ गए। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की जलकर मौत की पुष्टि हुई है।

कोहरे के चलते गाड़ियों की भिड़ंत हुई। टकराते ही गाड़ियों में आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय एक्सप्रेस-वे पर दृश्यता बेहद कम थी। अचानक एक बस की रफ्तार धीमी हुई और पीछे से आ रहे वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। टक्कर के बाद ऐसा धमाका हुआ जैसे बम फट गया हो। कई बसों में आग लग गई और यात्री शीशे तोड़कर बाहर कूदने लगे।

आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए हैं।

हादसे में 66 लोगों के घायल होने की आधिकारिक जानकारी सामने आई है। हालांकि चश्मदीदों का दावा है कि 20 एंबुलेंस के जरिए करीब 150 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। भास्कर रिपोर्टर के अनुसार मौके पर जली हुई बसों में मानव अंग फंसे मिले, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

DM और SSP समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस, फायर ब्रिगेड, NHAI और SDRF के जवान रेस्क्यू में जुटे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनएचएआई और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 6 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के चलते एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया, जिसे सुबह कोहरा छंटने के बाद धीरे-धीरे हटाया गया।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और मलबा हटाने का काम जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।