डीआईजी आवास में संदिग्‍ध हालत में ASI की गोली लगने से मौत, आज होगा पोस्‍टमार्टम

Ludhiana, ASI Death, Suspicious, Suicide, DIG Residence, Police Investigation, Shooting Incident

डीआईजी आवास में  संदिग्‍ध हालत में ASI की गोली लगने से मौत, आज होगा पोस्‍टमार्टम

➤ लुधियाना में डीआईजी आवास में एएसआई तीर्थ सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए
➤ सिर में गोली लगी, प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला माना जा रहा है
➤ तीर्थ सिंह डीआइजी सतिंदर सिंह के आवास में मिसलेनियस स्टोर कीपर थे, 5 वर्ष से तैनात


लुधियाना में मंगलवार डीआईजी आवास में एएसआई तीर्थ सिंह (50) निवासी मुल्लांपुर दाखा संदिग्ध परिस्थितियों में सिर में गोली लगने से मृत पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया। परिवार को भी सूचना दी गई।

पुलिस ने बताया कि तीर्थ सिंह डीआइजी सतिंदर सिंह के आवास में मिसलेनियस स्टोर कीपर की ड्यूटी करते थे और पिछले पांच साल से इसी पद पर तैनात थे। प्राथमिक तौर पर पुलिस इस घटना को आत्महत्या मान रही है, हालांकि कुछ सूत्र इसे गलती से रिवाल्वर से गोली चलने का हादसा भी बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि संभव है कि तीर्थ सिंह सुबह रिवाल्वर सेट करते समय यह हादसा हुआ हो।

घटना के समय वहां मौजूद अन्य मुलाजिमों ने उन्हें तुरंत निजी अस्पताल पहुँचाया, परंतु डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीर्थ सिंह के तीन बच्चे कनाडा में रहते हैं, जिनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। स्थानीय रिश्तेदारों को पहले घटना की जानकारी दी गई, उसके बाद बच्चों को भी सूचित किया गया।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं पर ध्यान दे रही है।