मंडी में आढ़ती पर जानलेवा हमला, डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश

कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में आढ़ती पर तड़के हमला कर बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपये लूट ले गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मंडी में आढ़ती पर जानलेवा हमला, डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश

कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में आढ़ती पर तड़के हमला, डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश

हमले में आढ़ती का सिर फूटा, हाथ-पैर में फ्रैक्चर, निजी अस्पताल में इलाज जारी

वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी


हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर की अनाज मंडी में सोमवार तड़के फल एवं सब्जी के एक आढ़ती पर जानलेवा हमला कर बदमाश करीब डेढ़ लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। वारदात उस समय हुई जब आढ़ती अपनी दुकान के बाहर किसानों के लिए सामान निकाल रहा था। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी में आढ़ती संजय कुमार हुए हमले का सीसीटीवी फुटेज। - Dainik Bhaskarएक आरोपी ने आते ही आढ़ती को लाठी मारी। तभी आढ़ती ने उसे पकड़ लिया।

घायल आढ़ती की पहचान गोबिंदगढ़ निवासी 33 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है। परिजनों के अनुसार उनके हाथ और पैर में भी फ्रैक्चर आया है। फिलहाल उनका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

परिजनों के मुताबिक संजय कुमार की अनाज मंडी में 290 नंबर आढ़त है। सोमवार सुबह करीब तीन बजे वह अपने पल्लेदार विकास और अभिषेक के साथ फल और सब्जियां बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान एक कार दुकान के सामने आकर रुकी और उसमें सवार चार से पांच बदमाश अचानक नीचे उतरकर संजय पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक आरोपी ने आते ही लाठी से हमला कर दिया। संजय ने उसका विरोध करने की कोशिश की, लेकिन अन्य बदमाश भी उस पर टूट पड़े। इस दौरान पल्लेदारों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मारपीट करते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। यह राशि किसानों को भुगतान करने के लिए रखी गई थी।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी कार में बैठकर फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल को पहले एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया। बाद में परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।

प्राइवेट अस्पताल में चल रहा आढ़ती संजय का इलाज।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।