iPhone यूज़र्स सावधान, Apple का बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट, जानें
Apple ने iPhone यूज़र्स को चेतावनी दी है। iOS में जीरो-डे खामियां मिली हैं, जिनका इस्तेमाल हमलों में हुआ। CERT-In ने भी हाई-रिस्क अलर्ट जारी किया है।
- iPhone के iOS में गंभीर जीरो-डे खामियां, हैकर्स कर चुके हैं असली हमलों में इस्तेमाल
- Apple की ऑफिशियल चेतावनी, बिना अपडेट फोन पर साइबर अटैक का खतरा
- CERT-In ने भी जारी किया हाई-रिस्क अलर्ट, तुरंत अपडेट की सलाह
Apple iPhone को आमतौर पर एंड्रॉयड स्मार्टफोन के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इस बार खुद Apple ने iOS यूज़र्स को गंभीर चेतावनी दी है। कंपनी ने स्वीकार किया है कि उसके ऑपरेटिंग सिस्टम में ऐसी सिक्योरिटी कमजोरियां सामने आई हैं, जिनका इस्तेमाल हैकर्स वास्तविक दुनिया के हमलों में कर चुके हैं।
Apple की ऑफिशियल सिक्योरिटी एडवाइजरी के मुताबिक iOS में WebKit नाम के अहम सिस्टम कंपोनेंट में जीरो-डे कमजोरियां पाई गई हैं। WebKit वही इंजन है, जिस पर Safari ब्राउज़र और iPhone पर चलने वाले लगभग सभी वेब-बेस्ड ऐप्स काम करते हैं।
अगर WebKit की इन कमजोरियों को एक्सप्लॉइट कर लिया जाए, तो खतरनाक वेब कंटेंट के जरिए हैकर फोन में कोड चला सकता है। इससे यूज़र का संवेदनशील डेटा खतरे में पड़ सकता है और फोन पर पूरा नियंत्रण भी संभव हो सकता है।
Apple ने यह भी माना है कि इन कमजोरियों का इस्तेमाल पहले ही टार्गेटेड साइबर अटैक्स में किया जा चुका है। यही वजह है कि कंपनी ने सभी iPhone यूज़र्स को तुरंत लेटेस्ट iOS वर्ज़न पर अपडेट करने की सलाह दी है।
इन खामियों को दूर करने के लिए Apple ने नया सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में कई हाई-सीवेरिटी फ्लॉज़ को पैच किया गया है, जिनमें वे कमजोरियां भी शामिल हैं जिनका दुरुपयोग असली हमलों में हुआ है।
Apple की एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि सबसे बड़ा खतरा आउटडेटेड iOS वर्ज़न पर चल रहे डिवाइस को है। यानी रिस्क iPhone होने से नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर अपडेट न करने से बढ़ रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत की सरकारी साइबर एजेंसी CERT-In ने भी हाई-रिस्क चेतावनी जारी की है। CERT-In के अनुसार iOS और iPadOS में मल्टीपल कमजोरियां मौजूद हैं, जिनका गलत इस्तेमाल बड़े स्तर पर हो सकता है।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि जीरो-डे कमजोरियों की प्रकृति ही ऐसी होती है कि इनके सार्वजनिक होते ही मास साइबर अटैक्स का खतरा बढ़ जाता है। इसी कारण Apple ने यूज़र्स को ऑटो-अपडेट ऑन रखने और मैनुअल रूप से तुरंत अपडेट करने की सलाह दी है।
Akhil Mahajan