हरियाणा में बारिश के आसार,6 जिलों में आज से 4 दिन बदला रहेगा मौसम
हरियाणा में आज से मौसम बदलेगा। छह जिलों में बारिश के आसार हैं। 27 से 29 सितंबर तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
हरियाणा के 6 जिलों में आज बारिश के आसार, 4 दिन बदला रहेगा मौसम
➤ फरीदाबाद सबसे गर्म रहा, 36.7°C तक पहुंचा दिन का पारा
➤ 27 से 29 सितंबर तक उत्तरी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
हरियाणा में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण पूर्वी इलाकों के यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पलवल और फरीदाबाद में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा आसपास के अन्य इलाकों में भी बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम में बदलाव के चलते दिन के तापमान में कमी आने की संभावना है, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की विदाई रेखा गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरपुर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, दिशा और नलिया से होकर गुजर रही है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मानसून की विदाई के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव और हवाओं में बदलाव के कारण मौसम में यह परिवर्तन संभावित है। हवाएं पश्चिमी से पूर्वी होने के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
27 से 29 सितंबर तक कई जिलों में बारिश का दौर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 27 से 29 सितंबर के दौरान उत्तरी जिलों में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है।
आज से शुरू होने वाला मौसम में बदलाव का यह दौर अगले 3-4 दिनों तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान खासकर उत्तरी हरियाणा के जिलों में मौसम अधिक प्रभावित रहेगा।
अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र समेत उत्तरी जिलों में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में छिटपुट जगहों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
29 सितंबर के बाद बारिश का दौर थम जाएगा। इसके बाद प्रदेश में मौसम दोबारा खुश्क हो जाएगा और आसमान पूरी तरह साफ होने की संभावना है।
बारिश से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट
मौसम में बदलाव के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। इससे पिछले दिनों की तीखी धूप से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।
बीते 24 घंटों में फरीदाबाद प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.7°C दर्ज किया गया। इसके अलावा हिसार में 35.5°C, अंबाला में 35.7°C और रोहतक में 33.9°C तापमान रिकॉर्ड हुआ।
आज से शुरू होने वाली बारिश के कारण दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे दिन में गर्मी और तीखी धूप से राहत मिलेगी।
रात के तापमान में भी बदलाव, गुरुग्राम सबसे ठंडा
प्रदेश में रात के तापमान में पहले ही गिरावट शुरू हो चुकी है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में 20.0°C रिकॉर्ड किया गया।
इसके अलावा रोहतक और फरीदाबाद में रात का तापमान 26.4°C रहा, जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 23.4°C दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश का स्पेल खत्म होने के बाद रात के तापमान में और गिरावट आएगी। इससे रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी।
29 सितंबर के बाद फिर खुश्क होगा मौसम
हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव और बारिश का असर रहेगा, लेकिन यह दौर लंबे समय तक नहीं चलेगा। 29 सितंबर के बाद बारिश थमने के साथ मौसम फिर खुश्क हो जाएगा और आसमान पूरी तरह साफ रहने की संभावना है।
इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में कमी के कारण मौसम में हल्की ठंडक का अहसास बढ़ सकता है।
Akhil Mahajan