गुरुग्राम में ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति की मौत
गुरुग्राम के बसई धनकोट रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-रेवाड़ी डीएमओ पैसेंजर ट्रेन के सामने व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या की, शव कई हिस्सों में कट गया और पहचान के लिए थाने में रखा गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
■गुरुग्राम में ट्रेन के सामने व्यक्ति कूदा
■शव कई हिस्सों में कट गया, मौके पर पुलिस पहुँची
■पहचान के लिए थाने में रखा गया, सीसीटीवी जांच जारी
■गुरुग्राम के बसई धनकोट रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली-रेवाड़ी डीएमओ पैसेंजर ट्रेन के सामने अचानक एक व्यक्ति कूद गया। ट्रेन के नीचे आने से उसका शरीर कई जगह से कट गया और चंद सेकेंड में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को आसपास रहने वाले लोगों को दिखाया लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
ट्रेन जब किलोमीटर नंबर 37 पर पहुंची, तब झाड़ियों से अचानक व्यक्ति निकलकर रेलगाड़ी के सामने आया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
■लोको पायलट ने घटना की सूचना गढ़ी हरसरू स्टेशन पर दी। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष और कद करीब छह फीट बताया गया। जांच अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि पहचान के लिए आस-पास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि व्यक्ति जानबूझकर ट्रेन के सामने कूदा।
■पुलिस स्टेशन की तरफ आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और किसी को व्यक्ति के बारे में जानकारी हो तो तुरंत गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन पर देने की अपील की गई है।
shubham