01 दिसंबर 2025 से लागू हुए बड़े बदलाव — आपके जेब और बजट के लिए असर की मुख्य बातें:
दिसंबर 2025 की शुरुआत में LPG सस्ता, ATF महंगा, PAN-Aadhaar लिंकिंग और ITR फाइलिंग की डेडलाइन तय। बैंक 17 दिन बंद रहेंगे। रेपो रेट में कटौती संभव।
• कमर्शियल LPG सिलेंडर 10 रुपये सस्ता
• ATF Fuel महंगा, हवाई यात्रा के किराए बढ़ने की उम्मीद
• PAN-Aadhaar व ITR फाइलिंग की डेडलाइन दिसंबर में
दिसंबर की शुरुआत आम जनता के बजट पर असर डालने वाली साबित हो सकती है। एक तरफ LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है, तो दूसरी तरफ ATF Fuel Price बढ़ने से हवाई किराए में इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। दिसंबर में टैक्स और बैंकिंग से जुड़े कई बड़े बदलाव भी लागू हो चुके हैं।
तेल कंपनियों ने 1 दिसंबर 2025 से कमर्शियल LPG सिलेंडर 10 रुपये सस्ता कर दिया है। अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1590.50 रुपये से घटकर 1580.50 रुपये हो गई है। वहीं, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है।
इधर, एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके चलते विमान कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ेगा और यात्री किराया महंगा होने की आशंका है।
साल के अंत में PAN-Aadhaar लिंकिंग की आखिरी तारीख भी नजदीक है। 31 दिसंबर 2025 तक लिंकिंग न कराने पर PAN डी-एक्टिव हो सकता है। जिससे ITR फाइलिंग, बैंक KYC और सरकारी सब्सिडी में परेशानी आ सकती है।
ITR Filing की डेडलाइन 1 करोड़ से अधिक टर्नओवर वाले बिजनेस और प्रोफेशनल्स के लिए 10 दिसंबर 2025 तय है। लेट फीस के साथ अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 रहेगी। 5 लाख तक इनकम वाले 1000 रुपये और इससे ऊपर वालों को 5000 रुपये तक लेट फीस भरनी होगी।
RBI Monetary Policy Committee 3 से 5 दिसंबर के बीच बैठक करेगी। रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत कटौती की उम्मीद है, जिससे लोन सस्ता हो सकता है।
दिसंबर में 17 दिन बैंक हॉलिडे रहने के आसार हैं। यह छुट्टियां राज्यों के अनुसार अलग-अलग होंगी। इसलिए बैंक जाने से पहले RBI Bank Holiday List देखना जरूरी है।
Author1