भिवानी में निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 5 मजदूर दबे, 2 की हालत गंभीर पटेल नगर में बड़ा हादसा: तीसरी मंजिल का लेंटर टूटा, 8 मजदूर नीचे गिरे

भिवानी के पटेल नगर में निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिरने से 5 मजदूर मलबे में दब गए। हादसा ढलाई के दौरान बीम टूटने से हुआ। दो मजदूर गंभीर घायल हैं, जबकि SDRF और दमकल टीम ने मौके पर सर्च अभियान चलाया।

भिवानी में निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 5 मजदूर दबे, 2 की हालत गंभीर  पटेल नगर में बड़ा हादसा: तीसरी मंजिल का लेंटर टूटा, 8 मजदूर नीचे गिरे

भिवानी में निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 5 मजदूर दबे
लेंटर ढलाई के दौरान अचानक टूटी बीम, 8 मजदूर नीचे गिरे
2 मजदूर गंभीर घायल, SDRF और दमकल ने चलाया सर्च अभियान


भिवानी के पटेल नगर में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर अचानक गिर गया। हादसे में करीब 5 मजदूर मलबे के नीचे दब गए, जबकि मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन की मदद से सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, एंबुलेंस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई और तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। घायलों को भिवानी नागरिक अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा बासिया भवन के पास स्थित पटेल नगर में हुआ, जहां एक मॉल के निर्माण का काम चल रहा था। ठेकेदार ने बताया कि बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर का लेंटर डाला जा रहा था और ढलाई का काम लगभग पूरा होने वाला था। लगभग 5 कट्टों का मसाला तैयार किया गया था, जिसकी ढलाई अभी बाकी थी। इसी दौरान अचानक बीम टूट गई और पूरा लेंटर नीचे गिर गया, जिससे ऊपर काम कर रहे सभी मजदूर नीचे गिर पड़े।

ठेकेदार के मुताबिक हादसे के समय वहां कुल 8 लोग काम कर रहे थे, जिनमें 4 मजदूर और 4 मिस्त्री शामिल थे। तीन लेयर की सेट्रिंग ठीक तरह से लगाई गई थी और नौ साइड का काम भी पूरा हो चुका था, लेकिन अचानक बीम टूटने से हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बीम किस वजह से टूटीनागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल

हादसे में घायल मजदूर राजा ने बताया कि उस समय लेंटर की ढलाई चल रही थी और सेट्रिंग भी लगी हुई थी। अचानक जोर का झटका लगा और वे सभी नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि रोजाना इसी तरह लेंटर डालने का काम किया जा रहा था और मजदूर लगातार काम कर रहे थे।

भिवानी के नागरिक अस्पताल में तैनात डॉक्टर दीक्षा ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली थी, लेकिन सरकारी अस्पताल में दो घायल ही पहुंचे हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी घायलों को उनके साथी निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले गए

दमकल विभाग के कर्मचारी संदीप कुमार ने बताया कि फायर स्टेशन को सूचना मिली थी कि एक बिल्डिंग गिर गई है। इसके बाद उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां जाकर देखा तो ताजा ढला हुआ लेंटर गिरा हुआ था। तब तक स्थानीय लोगों और मजदूरों की मदद से कई घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जा चुका था।

निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिरने के बाद मौके पर पहुंची SDRF की टीम

वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मलबे के नीचे कोई और फंसा तो नहीं है।

मामले की जांच कर रहे एसएचओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को लेंटर गिरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां मौजूद मजदूरों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि 2 मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य को हल्की चोट लगी है। पुलिस ने बताया कि अभी तक हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में सेट्रिंग और निर्माण प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है।