इन 5 राशि वालों के लिए खुशनुम दिन, पूरे होंगे अधूरे काम
Rashifal, Today Horoscope, Saturday Horoscope, 12 Zodiac, Shani Dev, Astrology News, Aaj Ka Rashifal, Hindu Astrology, Zodiac Prediction
- चंद्रमा कुंभ से मीन राशि में गोचर
- पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, शनि-गुरु-सूर्य का प्रभावशाली योग
- धन, नौकरी, प्रेम और सेहत में बड़े बदलाव के संकेत
♈ मेष (Aries)
आज मेहनत का फल मिलने वाला दिन है। जिस काम को लेकर चिंता थी, वो आसानी से पूरा होगा। बॉस तारीफ करेंगे और नए अवसर मिलेंगे।
लकी मंत्र: काम में जल्दीबाज़ी न करें, सफलता सुनिश्चित।
♉ वृषभ (Taurus)
पैसों को लेकर सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बनते काम अचानक बिगड़ सकते हैं—धैर्य रखें।
लकी मंत्र: माता-पिता का आशीर्वाद लें।
♊ मिथुन (Gemini)
आज क्रिएटिविटी और कौशल का दिन है। नए काम की शुरुआत शानदार नतीजे देगी। शाम को शुभ समाचार मिल सकता है।
लकी मंत्र: हरी चीज़ अपने पास रखें।
♋ कर्क (Cancer)
आज भावनाओं पर कंट्रोल जरूरी है। घर-परिवार में छोटी बात बड़ी बन सकती है। नौकरी में परिवर्तन के संकेत।
लकी मंत्र: शांत रहें और निर्णय सोच-समझ कर लें।
♌ सिंह (Leo)
आज सम्मान और सफलता दोनों मिलेंगे। सामाजिक पहचान बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग।
लकी मंत्र: सूर्य को जल अर्पित करें।
♍ कन्या (Virgo)
किसी बड़ी डील या निवेश में लाभ मिलेगा। पर ध्यान रखें—जल्दबाज़ी नुकसान कर सकती है। प्रेम जीवन मजबूत होगा।
लकी मंत्र: सफेद रंग शुभ।
♎ तुला (Libra)
आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। पुरानी परेशानियों से मुक्ति सम्भव।
लकी मंत्र: काले तिल दान करें।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
आज खुशियों की बरसात का दिन। कार्यक्षेत्र में बड़ा अवसर मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भाग्य खोलेगी।
लकी मंत्र: लाल रंग उत्तम।
♐ धनु (Sagittarius)
यात्रा सफल होगी। रोजगार में लाभ और अचानक धन लाभ के योग। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।
लकी मंत्र: पीपल के वृक्ष के पास दीपक जलाएं।
♑ मकर (Capricorn)
आज थोड़ा सतर्क रहें। कुछ लोग आपकी सफलता से जलेंगे। नौकरी में दबाव रहेगा, पर शाम तक हालात अनुकूल।
लकी मंत्र: नमक-मुक्त भोजन एक बार अवश्य करें।
♒ कुंभ (Aquarius)
आज नया रिश्ता या साझेदारी बन सकती है। कार्य में सहयोग मिलेगा। परिवार में शुभ समाचार।
लकी मंत्र: नीले कपड़े पहनें।
♓ मीन (Pisces)
आज मन की इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम, संतान और धन के मामलों में शुभ समय। आध्यात्मिक शक्ति प्रबल।
लकी मंत्र: भगवान विष्णु का ध्यान करें।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास मजबूत होने से आपके काम आसानी से पूरे होंगे। खर्चो पर आपको नियंत्रण रखना होगा। आप अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें और यदि किसी सहयोगी से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो आप उसे भी दूर करने की कोशिश करेंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकटा होगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए चुनौती पूर्ण रहने वाला है, लेकिन आप अपने संयम से उन चुनौतियों को भी डटकर सामना करेंगे। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आपके बॉस आपके कामों से काफी खुश होंगे, वह आपके प्रमोशन की बात आगे कर सकते हैं।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा, लेकिन आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा बिल्कुल ना करें। किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। वाहन की खराबी के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको अपने बढ़ते खर्चों को थोड़ा लिमिट करके चलने की आवश्यकता है।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: नीला
आज के दिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। कार्य क्षेत्र में कामों में कुछ समस्याएं आएंगी, इसलिए आप मिल बैठ कर दूर करने की कोशिश करेंगे। आपके पिताजी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। भाई व बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। किसी कानूनी मामले में अपनी आंख व कान खुले रखें। जीवन साथी को आप कहीं बाहर लेकर जा सकते हैं।
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। माता जी की किसी बात को लेकर कोई कहासुनी हो सकती है। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियां बखुबी निभाएंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य में हल्की थकान महसूस होगी। आप अपने बिजनेस की योजनाओं पर अपने किसी पार्टनर से बातचीत कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छे स्कीम में इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आने वाले समय में बेहतर लाभ देगी। किसी मकान के खरीदारी के लिए आपको कोई लोन लेना पड़ सकता है।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में टीम वर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आप कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें, क्योंकि जल्दबाजी के कारण कोई गलती हो सकती है। यदि आपने किसी काम को लेकर जोखिम उठाया, तो यह आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: बैंगनी
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। अपनी धन संबंधी योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी नई नौकरी का बुलावा आ सकता है। माता जी को सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ थोड़ा अधिक रहेगी। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपका बॉस से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे, लेकिन कुछ अजनबी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आप अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करें। किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताएंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकटा होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में कोई काम करने के लिए रहेगा। अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। कोई काम यदि पेंडिंग था, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करेंगे और बिजनेस में भी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी सेहत में गिरावट आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर भी आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है। आप अपने कामों में कुछ परिवर्तन करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान देगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में चल रही अनबन भी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की मदद से दूर होती दिख रही है।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए सब बढ़िया रहने वाला है। आप अपने कामों में पूरी मेहनत से जुटेंगे। यदि कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो आज उसे भी पूरा करके ही दम लेंगे। आपको यदि कोई सेहत संबंधी समस्या चल रही थी, तो उसमें भी सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार के सदस्यों में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी और प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी।
Author1