दवा खाकर जानवरों की तरह S/X करता था पति, दूध में जहर देकर मार डाला-पति के टॉर्चर ने पत्नी को बना दिया कातिल

पति की हैवानियत से तंग पत्नी ने दूध में जहर देकर और गला घोंटकर हत्या की। पोस्टमॉर्टम में बीमारी से मौत की कहानी झूठी साबित हुई।

दवा खाकर जानवरों की तरह S/X करता था पति,  दूध में जहर देकर मार डाला-पति के टॉर्चर ने पत्नी को बना दिया कातिल

सेक्स पावर दवाइयों के नशे में पति करता था हैवानियत
हल्दी वाले दूध में ज़हर, फिर गला और सीना दबाकर हत्या
पोस्टमॉर्टम ने खोली बीमारी से मौत की झूठी कहानी



पति की हैवानियत से तंग आ चुकी पत्नी ने आखिरकार ऐसा कदम उठा लिया, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। गुजरात के सूरत में एक महिला ने अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस के सामने आरोपी पत्नी ने जो कहानी बताई, वह घरेलू हिंसा की भयावह तस्वीर पेश करती है।

आरोपी पत्नी इशरत जहां ने पुलिस को बताया कि उसका पति हैदर अली ताकत बढ़ाने वाली दवाइयां खाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। इसके बाद वह बेरहमी से मारपीट करता था। महिला का दावा है कि कई बार उसके शरीर से खून तक निकल आता था और पति यह सब देखकर खुश होता था।

इशरत जहां का कहना है कि यह सिलसिला हर महीने दोहराया जाता था। शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना ने उसे अंदर से तोड़ दिया था। दोनों मूल रूप से बिहार के बेतिया के रहने वाले थे। हैदर अली मुंबई में काम करता था और महीने में एक बार सूरत आता था, जहां इशरत रहती थी।

पुलिस के अनुसार, इस बार जब पति सूरत आया तो पत्नी ने उसे हमेशा के लिए खत्म करने का मन बना लिया। 1 जनवरी को उसने पति को हल्दी वाला दूध दिया, जिसमें उसने चुपके से चूहे मारने की दवा मिला दी।

जहर का असर होते ही जब हैदर कमजोर पड़ गया, तो इशरत ने उसका गला घोंटा और सीना दबा दिया। इसके बाद बीमारी का नाटक करते हुए उसे सूरत के स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद पत्नी ने बीमारी से मौत की कहानी गढ़ी। जब शव को दफनाने की बात आई, तो मृतक का भाई उसे बिहार ले जाना चाहता था। लेकिन इशरत ने ज़िद की कि दफनाने की प्रक्रिया सूरत में ही की जाए। इसी जिद और व्यवहार ने भाई को शक में डाल दिया।

शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने फोरेंसिक पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें बड़ा खुलासा हुआ। रिपोर्ट में साफ कहा गया कि मौत केवल ज़हर से नहीं, बल्कि गर्दन और सीने पर दबाव से दम घुटने के कारण हुई।

पूछताछ में इशरत जहां टूट गई और उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हत्या की जड़ में पति द्वारा किया गया लगातार टॉर्चर और गलत व्यवहार था। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।