पहले तकिया पति के मुंह पर रखा, फ‍िर प्राइवेट पार्ट दबाकर की हत्‍या, पुलिस में मुकदमा दर्ज

सोनीपत में आशीर्वाद गार्डन में व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पत्नी पर तकिया से मुंह दबाकर हत्या का आरोप। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पहले  तकिया पति के मुंह पर रखा, फ‍िर प्राइवेट पार्ट दबाकर की हत्‍या, पुलिस में मुकदमा दर्ज


सोनीपत में पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
तकिया से मुंह दबाने और प्राइवेट पार्ट दबाने की आशंका
अवैध संबंधों को लेकर पति-पत्नी में होता था विवाद


हरियाणा के सोनीपत में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रामकिशन के रूप में हुई है, जिसका शव बुधवार सुबह आशीर्वाद गार्डन में बने कमरे के बेड पर मिला। परिवार ने पत्नी सविता पर हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार, पत्नी ने पहले मुंह पर तकिया रखकर दबाया, इसके बाद प्राइवेट पार्ट दबाकर हत्या की। आरोप है कि वारदात के बाद पत्नी मौके से फरार हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ACP अमित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। पुलिस ने गार्डन में लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया है।

मृतक के भाई मेहर सिंह ने बताया कि रामकिशन करीब दो साल पहले गोहाना के ककाना भादरी गांव से सोनीपत आया था। वह परिवार के साथ किराए पर रहता था और दुकानों पर नमकीन सप्लाई का काम करता था। उसके तीन बेटे हैं, जिनकी उम्र 13, 10 और 7 साल है।

गार्डन संचालक संजय के अनुसार, रामकिशन करीब चार महीने पहले आशीर्वाद गार्डन में रहने आया था। बदले में उसे गार्डन की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई थी। एक कमरे में बच्चे और मां रहते थे, जबकि दूसरे कमरे में पति-पत्नी सोते थे।

परिजनों का आरोप है कि पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे। सोमवार रात को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान हत्या की गई।

परिवार ने पत्नी के साथ-साथ उसके भाइयों और 85 वर्षीय मां पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।

ACP अमित ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे डेडबॉडी की सूचना मिली थी। परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच की जा रही है।