विशाल हत्याकांड में नया मोड़,कथित रिश्ते के एंगल पर जांच
सोनीपत में युवक विशाल की हत्या की जांच में कथित अवैध संबंधों का एंगल सामने आया है। पुलिस के अनुसार, बदनामी की आशंका के चलते हत्या की साजिश रचे जाने की जांच की जा रही है।
-
- सोनीपत में युवक विशाल हत्याकांड की जांच में कथित अवैध संबंध का एंगल सामने आया
- पुलिस के अनुसार, पड़ोसी की पत्नी और विशाल के बीच पिछले 5 साल से रिश्ते होने की बात सामने आई
- महिला के परिवार की बदनामी की आशंका के चलते हत्या की साजिश रचे जाने की जांच जारी
हरियाणा के सोनीपत में 26 वर्षीय युवक विशाल की हत्या के मामले में जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। पुलिस अब इस हत्याकांड की जांच पड़ोसी ओमवीर की पत्नी के साथ विशाल के कथित अवैध संबंध के एंगल से कर रही है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि विशाल और महिला के बीच पिछले करीब पांच वर्षों से संबंध थे। दोनों की उम्र में करीब 11 साल का अंतर बताया जा रहा है। महिला दो बच्चों की मां भी है।
-
जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों के रिश्तों की चर्चा धीरे-धीरे आसपास के लोगों तक पहुंचने लगी थी। इससे महिला के परिवार की बदनामी होने लगी थी और दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा था।
पुलिस का मानना है कि इसी विवाद और सामाजिक बदनामी की आशंका के चलते विशाल की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, पुलिस अभी मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम और आरोपियों की भूमिका को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। फिलहाल पुलिस इस मामले में सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है।
pooja