नौकरी से लौट रही युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, रोहतक PGI में भर्ती
सोनीपत के मोहाना थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नौकरी से घर लौट रही युवती को अज्ञात शख्स ने किडनैप कर दरिंदगी की। पीड़िता का इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। पुलिस ने जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं और सौ से अधिक लोगों से पूछताछ की है।
- सोनीपत के मोहाना थाना क्षेत्र में नौकरी से लौट रही युवती के साथ दरिंदगी की घटना
- पीड़िता का रोहतक पीजीआई में इलाज जारी, हालत गंभीर
- आरोपी की तलाश में क्राइम ब्रांच की तीन टीमें सक्रिय, सौ से अधिक युवकों से पूछताछ
सोनीपत। हरियाणा में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोनीपत जिले के मोहाना थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ नौकरी से घर लौट रही एक युवती को अज्ञात शख्स ने किडनैप कर दरिंदगी का शिकार बनाया।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने युवती को जबरन अगवा कर उसके हाथ-पैर बाँध दिए और हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद आरोपी युवती को सड़क किनारे गंभीर हालत में फेंककर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने युवती को रोहतक पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, पीड़िता की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।
घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। क्राइम ब्रांच की तीन टीमें गठित की गई हैं जो लगातार जांच में जुटी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अब तक सौ से अधिक युवकों से पूछताछ की जा चुकी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने प्रदेश में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
Akhil Mahajan