सोनीपत में गेल गैस पाइपलाइन में अचानक लीकेज, हडकंप

सोनीपत के सेक्टर-15 में गेल गैस पाइपलाइन में लीकेज से हड़कंप मच गया। खाली प्लॉट में काम के दौरान पाइप टूट गई। पुलिस और गेल गैस टीम की तत्परता से हादसा टल गया।

सोनीपत में गेल गैस पाइपलाइन में अचानक लीकेज, हडकंप

➤ सोनीपत के सेक्टर-15 में गेल गैस पाइपलाइन में अचानक लीकेज
➤ खाली प्लॉट में काम के दौरान पाइप टूटने से फैली गैस की तेज गंध
➤ पुलिस और गेल गैस टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टला



सोनीपत। शहर के सेक्टर-15 इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खाली प्लॉट में बिछी गेल गैस इंडिया लिमिटेड की पाइपलाइन में गैस लीकेज हो गया। गैस रिसाव होते ही आसपास के क्षेत्र में तेज गंध फैल गई, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार यह घटना हाउस नंबर 446 के पास स्थित खाली प्लॉट में सामने आई। बताया गया कि प्लॉट में चल रहे काम के दौरान किसी व्यक्ति ने लोहे का सामान्य मटेरियल समझकर पाइपलाइन पर चोट मार दी, जिससे पाइप क्षतिग्रस्त हो गया और गैस का रिसाव शुरू हो गया।

गेल गैस का पाइप लीकेज को ठीक करने के दौरान - Dainik Bhaskar

गैस की तेज गंध फैलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई परिवारों ने एहतियातन अपनी घरेलू गैस सप्लाई बंद कर दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस और गेल गैस इंडिया लिमिटेड को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची टीम

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और गेल गैस की आपात तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। गेल गैस के सुपरवाइजर शिवरतन के अनुसार, तकनीकी कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत शुरू की और कुछ ही समय में लीकेज को पूरी तरह बंद कर दिया गया

मौके पर पहुंची पुलिस

गेल गैस इंडिया लिमिटेड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद गैस सप्लाई को सुरक्षित तरीके से बहाल कर दिया गया है और सेक्टर-15 में हालात सामान्य हैं।