सोनीपत में ईडी रेड, बिल्डर जॉनी त्यागी के ठिकाने खंगाले
सोनीपत में ईडी ने बिल्डर जॉनी त्यागी के घर और ठिकानों पर छापा मारा। सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा में जांच और पूछताछ जारी है।
- सोनीपत में बिल्डर जॉनी त्यागी के ठिकानों पर ईडी की दबिश
- सीआरपीएफ जवानों की कड़ी सुरक्षा में घर और अन्य परिसरों की जांच
- छापे के कारण को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं
सोनीपत में वीरवार सुबह एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की टीम ने बिल्डर जॉनी त्यागी के आवास और अन्य ठिकानों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ जवानों की भारी तैनाती की गई, जिससे पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-14 सोनीपत में रहने वाला बिल्डर जॉनी त्यागी मूल रूप से जिले के गांव राई का निवासी है। वीरवार तड़के ईडी की टीम कई वाहनों में उसके मकान पर पहुंची और तुरंत जांच शुरू कर दी।
सूत्रों के मुताबिक, ईडी अधिकारी जॉनी त्यागी के घर और उससे जुड़े अन्य ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही जॉनी त्यागी और उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ भी की जा रही है।
फिलहाल ईडी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि छापेमारी किस मामले से जुड़ी है। अधिकारियों की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
Akhil Mahajan