इन तीन राशियों को भूलकर भी नहीं पहननी चाहिए चांदी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चांदी कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ मानी जाती है, जबकि मेष, सिंह और धनु राशि वालों को इसे पहनने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए।

इन तीन राशियों को भूलकर भी नहीं पहननी चाहिए चांदी

➤ चांदी का संबंध चंद्रमा और शुक्र से, हर राशि के लिए नहीं होती अनुकूल
➤ मेष, सिंह और धनु राशि वालों को चांदी पहनने से पहले बरतनी चाहिए सावधानी
➤ कर्क, वृषभ, तुला समेत 5 राशियों के लिए चांदी मानी जाती है शुभ


हिंदू परंपरा और ज्योतिष शास्त्र में धातुओं का विशेष महत्व बताया गया है। जहां सोना सूर्य और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, वहीं चांदी का सीधा संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है। चांदी पहनना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि इसका प्रभाव व्यक्ति के मानसिक संतुलन, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा से भी जोड़ा जाता है। हालांकि ज्योतिष के अनुसार चांदी हर राशि के लिए समान रूप से शुभ नहीं मानी जाती।

ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार चांदी धारण करने से कुंडली में ग्रहों का संतुलन बेहतर होता है। यह विशेष रूप से चंद्रमा और शुक्र ग्रह को मजबूत करती है, जिससे व्यक्ति को मानसिक शांति, भावनात्मक स्थिरता और सामाजिक सम्मान की प्राप्ति होती है। चांदी पहनने से नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा, स्वास्थ्य में सुधार और आत्मविश्वास में वृद्धि देखी जाती है। आयुर्वेद में भी चांदी को शरीर के वात, पित्त और कफ दोष को संतुलित करने वाली धातु माना गया है।

ज्योतिष के अनुसार कर्क, वृषभ, वृश्चिक, तुला और मीन राशि के जातकों के लिए चांदी पहनना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। इन राशियों का संबंध जल तत्व से होता है और चांदी भी जल तत्व का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए इन राशियों के लोगों को चांदी पहनने से अधिक लाभ मिलता है। इससे मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलते हैं।

वहीं दूसरी ओर मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को चांदी पहनने से पहले विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इन राशियों का संबंध अग्नि तत्व से होता है, ऐसे में चांदी पहनने से कुछ मामलों में मानसिक असंतुलन, निर्णय क्षमता में कमी या स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए इन राशियों के लोगों को चांदी धारण करने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्य से सलाह लेना उचित माना गया है।

भारतीय मान्यताओं के अनुसार पुरुषों के लिए दाहिने हाथ में चांदी पहनना शुभ माना जाता है, क्योंकि दायां हाथ कर्म का प्रतीक होता है। चांदी का कड़ा या अंगूठी इसी हाथ में पहनने से सकारात्मक फल प्राप्त होते हैं।