भारतीय जनता पार्टी समालखा के सेवा पखवाड़ा में कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश

समालखा में भाजपा शहरी मंडल ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। जिला संयोजक संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के निर्देशानुसार हुए इस आयोजन में जिला सचिव रविंद्र तुषामड़ सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी  समालखा के सेवा पखवाड़ा में कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश

समालखा में भाजपा शहरी मंडल ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया
मुख्य वक्ता रहे जिला सचिव रविंद्र तुषामड़ और अन्य पदाधिकारी
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष संजय गोयल ने जताया आभार

अशोक शर्मा


समालखा। भारतीय जनता पार्टी के वार्षिक उत्सव सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को समालखा शहरी मंडल ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के निर्देश और सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के जिला संयोजक संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारिणी, शक्तिकेंद्र प्रमुख, आईटी प्रमुख सहित सेवा पखवाड़ा के संयोजक पार्षद संजय गोयल, सह-संयोजक रेनू वर्मा, महामंत्री नरेंद्र शर्मा और रॉकी वर्मा, ‘मन की बात’ संयोजक संदीप धीमान और सह-संयोजक टीम मौजूद रही।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला सचिव एवं प्रभारी रविंद्र तुषामड़, मनजीत डिकाडला (संयोजक मन की बात समालखा विधानसभा) और विधायक प्रतिनिधि जसराज भाटी ने शिरकत की। उन्होंने सेवा पखवाड़ा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि जनसेवा और समाज में सकारात्मक बदलाव का अभियान है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। अंत में शहरी मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, जो जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य भी हैं, ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन और धन्यवाद किया।