समालखा शहरी मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान, शहीदों को किया सम्मानित
समालखा शहरी मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाया, शहीदों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और माल्यार्पण किया, स्वच्छता अभियान को बढ़ावा दिया।
➤ समालखा शहरी मंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा में शहीदों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की और माल्यार्पण किया
➤ भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वच्छ भारत की महत्ता पर जोर दिया
➤ जिले के वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे
समालखा,अशोक शर्मा
17 सितंबर। समालखा शहरी मंडल ने आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर शहरी मंडल अध्यक्ष रेखा गोयल के नेतृत्व में शहीदों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की गई और माल्यार्पण किया गया।
जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि आज देशभर में विश्वकर्मा पूजा का पर्व मनाया जा रहा है और संयोग से हमारे देश के विश्वकर्मा समान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से पूरे देश को प्रेरित किया है।
कार्यक्रम में वार्ड एक पार्षद संजय गोयल और शहरी मंडल अध्यक्ष रेखा गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री का सबसे बड़ा सपना स्वच्छ भारत है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल वातावरण को सुंदर बनाती है, बल्कि यह लोगों के जीवन में अनुशासन और सकारात्मक बदलाव भी लाती है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के रूप में इस अभियान को मना रहे हैं, जिसकी शुरुआत स्वच्छता अभियान से की गई।
इस अवसर पर वार्ड एक पार्षद संजय गोयल, महामंत्री नरेंद्र वर्मा, रॉकी वर्मा, सुभाष कुहाड़, मोहित गोयल, सुधीर सहरावत, शिवानी पांचाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।