'माफी मांगो अभय जी!': रोहतक मेयर का तंज— "इसी सोच ने इनेलो को सत्ता से किया बेदखल"

रोहतक मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने अभय चौटाला से महिपाल ढांडा पर टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा और इनेलो की मानसिकता पर सवाल उठाए

'माफी मांगो अभय जी!': रोहतक मेयर का तंज— "इसी सोच ने इनेलो को सत्ता से किया बेदखल"

➤ मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने अभय चौटाला से महिपाल ढांडा से माफी मांगने को कहा
➤ बोले- महिपाल ढांडा जाट समाज का कलंक नहीं, बल्कि गौरव हैं
➤ अभय चौटाला की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा- इसी कारण इनेलो सत्ता से बाहर है


रोहतक में मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला द्वारा कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला को अपने शब्द वापस लेते हुए महिपाल ढांडा से माफी मांगनी चाहिए। मेयर ने कहा कि महिपाल ढांडा जाट समाज का कलंक नहीं, बल्कि गौरव हैं

रामअवतार वाल्मीकि ने पत्रकारों से बातचीत में अभय चौटाला की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभय चौटाला के बेटे ने प्रदर्शन के दौरान एक आईएएस और आईपीएस के साथ अभद्र व्यवहार किया था, जिसे सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि एक मंत्री के बारे में जिस तरह के शब्द बोले गए, उससे यह सवाल उठता है कि क्या ऐसी छोटी मानसिकता और सोच इनेलो पार्टी की है। मेयर ने कहा कि इसी मानसिकता और सोच के कारण आज इनेलो सत्ता से बाहर बैठी है

रोहतक में पत्रकारों से बात करने के लिए बैठे मेयर रामअवमार वाल्मीकि।

अभय चौटाला की राजनीतिक स्थिति पर भी साधा निशाना

मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने अभय चौटाला की राजनीतिक स्थिति को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला की पार्टी कभी सत्ता में होती थी। इसके बाद वह 10 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए और तीसरे चुनाव में अभय चौटाला विधानसभा का दरवाजा नहीं खोल पाए।

उन्होंने कहा कि अभय चौटाला की मानसिकता के कारण ऐसा हुआ। मेयर ने अभय चौटाला के शब्दों की भर्त्सना करते हुए दोबारा मांग की कि उन्हें शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से माफी मांगनी चाहिए

मेयर बोले- जनता ने अभय चौटाला को नकार दिया

रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि अभय चौटाला की मानसिकता और सोच के कारण ही जनता ने उन्हें नकार दिया और आज वह घर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो नेताओं के विचार और मानसिकता यह दर्शाते हैं कि जब उनकी पार्टी सत्ता में थी, तब किन-किन शब्दों का प्रयोग किया जाता था।

मेयर ने अभय चौटाला के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि वह लुटेरा और कमेरा वर्ग जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने सवाल उठाया कि अभय चौटाला को यह बताना चाहिए कि वह किन लोगों को इन शब्दों से परिभाषित करते थे।

अर्चना गुप्ता के बयान पर भी मेयर ने उठाए सवाल

मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने अर्चना गुप्ता के उस बयान को लेकर भी अपनी बात रखी, जिसमें विशेष वर्ग का जिक्र किया गया था। उन्होंने कहा कि बहुत सारी चीजें वास्तव में होती नहीं हैं, बल्कि राजनीतिक पार्टियां उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर बोलती हैं।

उन्होंने कहा कि अर्चना गुप्ता ने विशेष वर्ग की बात कही, लेकिन यह कौन सा विशेष वर्ग है, यह कौन बताएगा। मेयर के मुताबिक, कुछ लोगों ने इसे अपनी राजनीति चमकाने का जरिया बना लिया है।

रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि वह शब्द किस संदर्भ में बोला गया, यह अलग विषय है। उन्होंने इस पूरे मामले को राजनीतिक तरीके से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जाने पर भी सवाल उठाया।

महिपाल ढांडा के समर्थन में मेयर ने रखी अपनी बात

मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने अपने बयान में महिपाल ढांडा के समर्थन में स्पष्ट रुख रखा। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला को अपनी टिप्पणी के लिए शब्द वापस लेने चाहिए और महिपाल ढांडा से माफी मांगनी चाहिए

उन्होंने अभय चौटाला की बयानबाजी को उनकी राजनीतिक सोच से जोड़ते हुए कहा कि ऐसी मानसिकता के कारण ही इनेलो आज सत्ता से बाहर है। मेयर ने कहा कि जनता ने भी इसी सोच के कारण अभय चौटाला को नकार दिया है।