हरियाणा में गैंगवॉर, एक की मौत दो घायल, हिमांशु भाऊ और सन्नी रिटोली गैंग आमने-सामने
रोहतक में हिमांशु भाऊ और सन्नी रिटोली गैंग के बीच गैंगवॉर में एक की मौत और दो घायल हुए। झज्जर और रोहतक पुलिस संयुक्त जांच में जुटी।
रोहतक में हिमांशु भाऊ और सन्नी रिटोली गैंग के बीच गैंगवॉर
एक की मौत, दो घायल, झज्जर और रोहतक में भर्ती
झज्जर पुलिस और रोहतक पुलिस संयुक्त जांच में जुटी
रोहतक में हिमांशु भाऊ गैंग और सन्नी रिटोली गैंग के बीच हुई गैंगवॉर का मामला सामने आया है। इस वारदात में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
गैंगवॉर में शामिल एक गुट का सदस्य रोहतक पीजीआई में भर्ती है। वहीं दूसरे गुट के दो सदस्यों को इलाज के लिए झज्जर के ऑस्कर हॉस्पिटल लाया गया था।
झज्जर के ऑस्कर हॉस्पिटल में लाए गए घायलों में से एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल का इलाज जारी है। घायल की पहचान रोहित, निवासी आसौदा गांव, बहादुरगढ़ के रूप में हुई है।
मृतक की पहचान साजिद अली के रूप में बताई जा रही है, जो मेरठ का हार्डकोर क्रिमिनल बताया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही झज्जर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू कर दी। झज्जर पुलिस, रोहतक पुलिस के साथ कोर्डिनेशन कर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
Author1