कसौली रेप केस में रॉकी मित्तल की CBI जांच की मांग: बोले- भाजपा के कुछ नेताओं ने बड़ौली और मुझे फंसाया

कसौली रेप केस में कलाकार रॉकी मित्तल ने CBI जांच की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कुछ नेताओं ने मोहन लाल बड़ौली और उन्हें साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की।

कसौली रेप केस में रॉकी मित्तल की CBI जांच की मांग: बोले- भाजपा के कुछ नेताओं ने बड़ौली और मुझे फंसाया



➤ कसौली रेप केस को लेकर रॉकी मित्तल ने उठाई CBI जांच की मांग

➤ दावा- भाजपा के कुछ नेताओं ने मोहन लाल बड़ौली और मुझे साजिश के तहत फंसाया

➤ बोले- अगर मुंह खोला तो कई बड़े नेताओं के चेहरे बेनकाब हो जाएंगे


हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से मोहन लाल बडौली को हटाए जाने के बाद उनके करीबी माने जाने वाले रॉकी मित्तल खुलकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। कसौली रेप केस के मामले में रॉकी मित्तल ने  CBI जांच की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के कुछ नेताओं ने बड़ौली और मुझे फंसाने का प्रयास किया है। 

वहींअपने फेसबुक पेज पर जारी एक वीडियो में रॉकी मित्तल ने भाजपा नेतृत्व और पार्टी के कुछ प्रभावशाली नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय मोहन लाल बड़ौली का इस्तेमाल किया गया, लेकिन चुनाव खत्म होते ही उन्हें बदनाम कर राजनीतिक रूप से किनारे लगा दिया गया।

उन्होंने तीखे लहजे में कहा: "वाह रे भाजपा वाले, तुम्हारे ठाठ-बाट वाले! बड़ौली जी, भाजपा तेरे प्यार में कुर्सी भी गई और पदनाम (बदनामी) भी हुए। जब चुनाव का समय था, तो इस भाई ने दिन-रात एक करके खून-पसीना बहाया और पार्टी को चुनाव जितवाया। लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म हुए, इन्हें दूध में से मक्खी की तरह निकाल फेंका।" 

मित्तल ने आरोप लगाया कि मोहन लाल बड़ौली को न सिर्फ पद से हटाया गया, बल्कि उन्हें साजिश के तहत बदनाम भी किया गया। उन्होंने सवाल उठाया, "अगर कुर्सी से हटाना ही था, तो पहले हटा देते, चुनाव के बाद इस तरह दाग लगाने और बदनाम करने की क्या जरूरत थी?" पंजाब का दिया हवाला: "क्या ब्राह्मण सिर्फ 'यूज़' करने के लिए हैं?" 

अपने वीडियो में रॉकी मित्तल ने इस मामले को ब्राह्मण अस्मिता से जोड़ते हुए भाजपा की कार्यप्रणाली पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा: "ऐसा ही इन्होंने पंजाब में किया था। जब चुनाव का वक्त आया तो अश्विनी शर्मा (ब्राह्मण नेता) को आगे रखा और काम निकल जाने के बाद उन्हें आउट कर दिया। अब हरियाणा में बड़ौली जी के साथ भी वही हुआ। मुझे लगता है कि ब्राह्मणों को सिर्फ इस्तेमाल (यूज़) किया जाता है। क्या ब्राह्मण सिर्फ नैपकिन की तरह इस्तेमाल करने के लिए हैं?

चुनाव के बाद इनकी कोई कदर नहीं होती।" खुद पर दर्ज केस को लेकर 'अपनों' को घेरा: "भाजपा के नेताओं ने ही की फंडिंग" मित्तल ने अपने ऊपर लगे आरोपों और कानूनी मामलों पर बोलते हुए पार्टी के अंदर बैठे विरोधियों को बेनकाब करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जो भी ड्रामेबाजी या साजिश रची गई, उसके पीछे कोई विपक्षी दल नहीं, बल्कि भाजपा के ही कुछ रसूखदार नेता थे। 

उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी नेताओं ने ही उनके खिलाफ मामलों की फंडिंग की। रॉकी मित्तल ने चेतावनी भरे लहजे में कहा: "कांग्रेस मेरी दुश्मन नहीं है, दुश्मन तो अपनी ही पार्टी बीजेपी के अंदर बैठे लोग हैं। ऐसे-ऐसे लोग आज राज कर रहे हैं जिनके खुद के कैरेक्टर 'लूज' हैं, जिन्होंने अपने कपड़े तारों पर टांग रखे हैं। मैं मुंह नहीं खोलना चाहता, वरना बड़े-बड़े नेताओं के लिए दिक्कत खड़ी हो जाएगी।" 

CBI जांच की मांग: "मुंह खोला तो कई लोग खुदकुशी करने पर मजबूर हो जाएंगे" भाजपा के पूर्व 'संकटमोचक' और प्रचारक रहे रॉकी मित्तल ने साफ किया कि उनके पास पार्टी के कई बड़े मगरमच्छों के खिलाफ पुख्ता सबूत मौजूद हैं। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है। मित्तल ने दावा किया, "मैं गारंटी के साथ कहता हूं, मेरे पास ऐसे-ऐसे तथ्य हैं कि अगर मैंने मुंह खोल दिया और निष्पक्ष जांच हो गई, तो कई बड़े नेता खुदकुशी करने पर मजबूर हो जाएंगे। खुद गलत काम करते हैं और दूसरों को फंसाने के लिए साजिश रचते हैं।"