स्‍पा सेंटर में चल रहा था देह व्‍यापार का धंधा, पुलिस ने मारी रेड और इस हालत में पकड़ी नौ महिलाएं और कई ग्राहक

हंस रिजॉर्ट स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस ने देह व्यापार रैकेट पकड़ा। 9 महिलाएं, कई ग्राहक और मैनेजर हिरासत में। वॉट्सऐप के जरिए चल रहा था पूरा नेटवर्क।

स्‍पा सेंटर में चल रहा था देह व्‍यापार का धंधा, पुलिस ने मारी रेड और इस हालत में पकड़ी नौ महिलाएं और कई ग्राहक
  • रेवाड़ी में हंस रिजॉर्ट के स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

  • नकली ग्राहक भेजकर पुलिस ने जुटाए थे सबूत, 9 महिलाएं और कई ग्राहक पकड़े गए

  • स्पा सेंटर को सील करने की प्रक्रिया शुरू, डीसी को भेजी गई रिपोर्ट


रेवाड़ी पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कसोला चौक के पास स्थित हंस रिजॉर्ट के के थ्री एम स्पा सेंटर में देह व्यापार रैकेट का बड़ा भंडाफोड़ किया है। बावल थाना पुलिस और जिले की विशेष टीम ने संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में 9 महिलाओं, कई ग्राहकों, स्पा मैनेजर और कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने पूरे स्पा सेंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

स्पा सेंटर से युवतियों को बाहर निकालती पुलिस।

सूत्रों के अनुसार पुलिस को लंबे समय से स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने पहले एक नकली ग्राहक भेजकर रैकेट की पुष्टि की। नकली ग्राहक को अंदर भेजने पर पता चला कि पूरा रैकेट वॉट्सऐप के जरिए संचालित होता है।

स्पा सेंटर में छापेमारी करती पुलिस।
ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजकर 2000 रुपए में सौदा तय किया जाता था। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने अचानक स्पा सेंटर पर रेड कर दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई जोड़ों को आपत्तिजनक और संदिग्ध अवस्था में पाया। मौके से बरामद लड़कियों और ग्राहकों को पूछताछ के लिए पुलिस लाइन लाया गया है।

हिरासत में लिए गए युवकों को लेकर जाती पुलिस।

डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र ने बताया कि छापेमारी के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जिला प्रशासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है, जिसके बाद स्पा सेंटर को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। पुलिस ने छापेमारी के दौरान किसी भी विरोध की आशंका को देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया था।

महिलाओं को लेकर जाती पुलिस।

रेवाड़ी एसपी हेमेंद्र मीणा ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे रैकेट्स पर पुलिस लगातार नजर रखे हुए है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि स्पा और मसाज सेंटर की पुलिस द्वारा समय-समय पर जांच की जाएगी, ताकि ऐसे अपराधों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।