VIDEO: डेरा मुखी राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर सिरसा पहुंचा, 15वीं बार जेल से आया बाहर

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया। 15वीं बार पैरोल लेकर सिरसा डेरा पहुंचा।

VIDEO: डेरा मुखी राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर सिरसा पहुंचा,  15वीं बार जेल से आया बाहर


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया
15वीं बार पैरोल या फरलो लेकर सुनारिया जेल से रिहा हुआ डेरा मुखी
दोपहर 2:45 बजे सिरसा डेरा सच्चा सौदा पहुंचा, काफिले के साथ एंट्री



रोहतक। साध्वियों के यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। रोहतक की सुनारिया जेल से उसे 40 दिन की पैरोल दी गई है।

सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे सिरसा डेरे से लग्जरी गाड़ियों का काफिला सुनारिया जेल पहुंचा। काफिले में दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, दो फॉर्च्यूनर और अन्य वाहन शामिल थे। इसके बाद राम रहीम जेल से सिरसा के लिए रवाना हुआ और दोपहर 2:45 बजे डेरा सच्चा सौदा सिरसा पहुंचा।

यह 15वीं बार है जब राम रहीम पैरोल या फरलो पर जेल से बाहर आया है। इससे पहले वह 15 अगस्त को जन्मदिन मनाने के लिए भी पैरोल पर बाहर आ चुका है।

डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता जितेंद्र खुराना ने कहा कि पैरोल और फरलो हर कैदी का कानूनी अधिकार है। उन्होंने बताया कि नियमों के तहत एक कैदी को साल में 70 दिन की पैरोल और 21 दिन की फरलो मिल सकती है। प्रवक्ता के मुताबिक राम रहीम को यह राहत कानूनी दायरे में दी गई है और वह इस दौरान सिरसा डेरे में ही रहेगा

राम रहीम 25 अगस्त 2017 से जेल में बंद है। उसे दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्र कैद की सजा हुई। वहीं, डेरा मैनेजर रणजीत सिंह हत्या मामले में अक्टूबर 2021 में उम्र कैद की सजा मिली थी, हालांकि बाद में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इस केस में उसे बरी कर दिया।

इससे पहले भी राम रहीम को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 30 दिन और अप्रैल में 21 दिन की पैरोल मिल चुकी है। पैरोल के दौरान उसे फॉलोअर्स को इकट्ठा करने की अनुमति नहीं होती, लेकिन वह वर्चुअल माध्यम से संदेश जारी कर सकता है।