पूर्व डीजीपी के बेटे की ओवर*डोज से मौत!

पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की पंचकूला में दवा के ओवरडोज से मौत। पोस्टमॉर्टम के बाद शव सहारनपुर भेजा गया, परिवार में शोक की लहर।

पूर्व डीजीपी के बेटे की ओवर*डोज से मौत!

पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की मौत से सन्नाटा
दवा का ओवरडोज बना मौत का कारण, पंचकूला में गुरुवार रात हुई घटना
पोस्टमॉर्टम के बाद शव को सहारनपुर के हरड़ा गांव भेजा गया अंतिम संस्कार के लिए


हरियाणा के पंचकूला से एक दुखद खबर सामने आई है। पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की दवा का ओवरडोज लेने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। 35 वर्षीय अकील पंचकूला सेक्टर-6 में रहते थे और वहीं पर उन्होंने किसी दवा का सेवन किया, जो ओवरडोज साबित हुआ और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने अकील को सरकारी अस्पताल पंचकूला सेक्टर-6 में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के हरड़ा गांव ले जाया गया है, जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अकील की मां पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना हैं और पिता मोहम्मद मुस्तफा साल 2021 में पंजाब पुलिस के डीजीपी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद मुस्तफा कांग्रेस से जुड़े और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी सहयोगी रहे।

परिवार के अनुसार, अकील शादीशुदा थे और उनके एक बेटा व एक बेटी है। उनके पिता मोहम्मद मुस्तफा अलसुबह ही कानूनी औपचारिकताओं के बाद पैतृक गांव हरड़ा के लिए रवाना हो गए थे। पोस्टमॉर्टम के बाद दो रिश्तेदार शव को एंबुलेंस से लेकर सहारनपुर रवाना हुए।

घटना की पुष्टि के बाद पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सके।