सोनीपत पुलिस ने साइको पूनम के खिलाफ एक और हत्या का मुकदमा दर्ज किया, जानें
चार मासूम बच्चों की हत्या के मामले में सोनीपत पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। शुभम और इशिका की हत्या में पूनम के खिलाफ कातिलाना मुकदमा दर्ज किया गया और अब पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में है।
- चार मासूमों की हत्या के मामले में सोनीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- शुभम और इशिका की हत्या में पूनम पर बरोदा थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया
- पानी की होद में डुबोकर की थी वारदात, अब प्रोडक्शन वारंट की तैयारी
चार मासूम बच्चों की हत्या के सनसनीखेज केस में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पानीपत पुलिस के खुलासे के बाद अब सोनीपत पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई की है। शुभम और इशिका की हत्या के मामले में बरोदा थाना पुलिस ने पूनम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला 12 जनवरी 2023 का है, जब पूनम ने पहले अपनी नंद की बेटी इशिका को और उसके बाद अपने बेटे शुभम को मौत के घाट उतार दिया था। दोनों बच्चों को पानी की होद में डुबोकर हत्या की गई थी। जानकारी के अनुसार पूनम ने सबसे पहले इशिका की हत्या की और फिर अपने ही बेटे की जान ले ली, ताकि किसी को उस पर शक न हो सके।
इस पूरे मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने जांच को तेजी से आगे बढ़ाया है। सूत्रों के अनुसार सोनीपत पुलिस अब पूनम को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है, ताकि पूछताछ आगे बढ़ाई जा सके। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग घटना से स्तब्ध हैं।
Author1