live: नया भारत डरता और रुकता नहीं: मोदी, ब्रह्मसरोवर पर आरती में शामिल हुए:शहीदी दिवस समागम में सिक्का जारी

PM मोदी ने कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर अनुभव केंद्र और पंचजन्य शंख स्मारक का उद्घाटन किया। गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर सिक्का व डाक टिकट जारी करेंगे।

live:  नया भारत डरता और रुकता नहीं: मोदी,  ब्रह्मसरोवर पर आरती में शामिल हुए:शहीदी दिवस समागम में सिक्का जारी
  • PM मोदी ने कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर अनुभव केंद्र और पांचजन्य शंख स्मारक का लोकार्पण

  • गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समागम में किताब व स्मारक सिक्का जारी

  • इंटरनेशनल गीता महोत्सव और ब्रह्मसरोवर आरती में शामिल हुए प्रधानमंत्री



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने ज्योतिसर अनुभव केंद्र का लोकार्पण किया और पांचजन्य शंख स्मारक का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने अनुभव केंद्र में महाभारत की कहानियों का अवलोकन किया और नई तकनीक से तैयार इस केंद्र की सराहना की।

PM ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित किताब का विमोचन किया और सिक्का भी रिलीज किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समागम में पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु साहिब को समर्पित किताब का विमोचन किया और स्मारक सिक्का जारी किया। कार्यक्रम में देशभर से आए श्रद्धालुओं ने गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं और त्याग को याद किया।

PM मोदी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर हो रहे समागम में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने प्रदर्शनी भी देखी।

समागम में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने सत्य और न्याय की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसे पूरे विश्व ने देखा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले ग्यारह वर्षों में सिख परंपरा और गुरुओं से जुड़े स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने का काम किया। उन्होंने बताया कि गुरुओं के इतिहास को स्कूलों के पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया है।

युवाओं में बढ़ रही नशे की समस्या पर भी प्रधानमंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं, समाज की भी जिम्मेदारी है। गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाएं इस समस्या से निपटने का मार्ग दिखाती हैं।

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री इंटरनेशनल गीता महोत्सव में पहुंचे और ब्रह्मसरोवर पर संध्याकालीन आरती में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने करीब ढाई घंटे कुरुक्षेत्र में प्रवास किया और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।


• PM मोदी ने ज्योतिसर अनुभव केंद्र और पंचजन्य शंख स्मारक का लोकार्पण
• गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर सिक्का व डाक टिकट जारी करेंगे
• ब्रह्मसरोवर पर संध्याकालीन आरती में शामिल होंगे



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 25 नवंबर को हरियाणा के दौरे पर हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर अनुभव केंद्र का लोकार्पण किया और पांचजन्य शंख स्मारक का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री ने अनुभव केंद्र का पूरा दौरा किया और महाभारत से जुड़ी कहानियों, दृश्यांकन और तकनीकी प्रस्तुति को ध्यान से देखा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में अनुभव केंद्र का अवलोकन भी किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर लगाए गए प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने वीरता, त्याग और सिख परंपरा से जुड़े कई विभागों की झांकी देखी। अधिकारियों ने उन्हें शहीदी दिवस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।+

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुभव केंद्र का उद्घाटन करने के बाद महाभारत की कहानियां भी देखीं।

इसके बाद प्रधानमंत्री समागम कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित विशेष स्मृति सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे। आयोजन के लिए 155 एकड़ में विशाल पंडाल लगाए गए हैं। मुख्य पंडाल 25 एकड़ में बनाया गया है, जिसमें श्रद्धालुओं और संत समाज के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम स्थल पर गुरु ग्रंथ साहिब को मंच से ढाई फुट ऊपर स्थापित किया गया है। मंच के एक ओर 350 बच्चियां कीर्तन करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेता सिख मर्यादा के अनुसार जमीन पर बैठकर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अंत में प्रधानमंत्री इंटरनेशनल गीता जयंती महोत्सव में शामिल होंगे और ब्रह्मसरोवर पर संध्याकालीन आरती में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री लगभग ढाई घंटे कुरुक्षेत्र में रहेंगे और सुरक्षा एजेंसियां पूरे क्षेत्र में सतर्कता बनाए हुए हैं।


• PM मोदी कुरुक्षेत्र पहुंचे; पंचजन्य शंख स्मारक का उद्घाटन
• गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर सिक्का-डाक टिकट जारी
• ब्रह्मसरोवर पर संध्याकालीन आरती में शामिल होंगे



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को 15वीं बार हरियाणा पहुंचे। उन्होंने कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर अनुभव केंद्र का लोकार्पण किया और पंचजन्य शंख स्मारक का शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत, छात्र और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के समागम कार्यक्रम में पहुंचे लोग।

प्रधानमंत्री इसके बाद श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के समागम में पहुंचे। इस अवसर पर वे गुरु को समर्पित स्मृति सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे। समारोह के लिए 155 एकड़ में विशाल व्यवस्था की गई है। मुख्य पंडाल 25 एकड़ में बनाया गया है, जहां सुरक्षा और प्रोटोकॉल के कड़े इंतजाम रहे।

पंज प्यारों की अगुवाई में सीएम नायब सैनी श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सिर पर रखकर पंडाल में लेकर आए।

गुरु ग्रंथ साहिब को मंच से ऊपर विराजमान किया गया है। मंच के एक ओर 350 बच्चियां कीर्तन कर रही हैं। प्रधानमंत्री और अन्य नेता मर्यादा के अनुसार जमीन पर बैठकर कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

अंत में प्रधानमंत्री इंटरनेशनल गीता जयंती महोत्सव में पहुंचेंगे और ब्रह्मसरोवर पर संध्याकालीन आरती में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री लगभग ढाई घंटे तक कुरुक्षेत्र में रुकेंगे।

उधर दोपहर बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिख मर्यादा के अनुसार गुरु ग्रंथ साहिब को मंच पर स्थापित किया और श्रद्धा-सम्मान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करवाई।