पानीपत में होगी विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

पानीपत पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) के 17 पदों पर भर्ती होगी। 15 सितंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं योग्य उम्मीदवार। भर्ती प्रक्रिया हरियाणा पुलिस महानिदेशक के दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी।

पानीपत में होगी विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

➤ पानीपत पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारी के 17 पदों पर भर्ती
➤ आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में करें आवेदन
➤ यह भर्ती माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशों पर आधारित है

पानीपत जिला पुलिस विभाग ने विशेष पुलिस अधिकारी (एस.पी.ओ.) के 17 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। यह भर्ती माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा के दिशा-निर्देशों के अनुसार गठित बोर्ड द्वारा की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 तक अपने मूल दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन फॉर्म पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेना शाखा में जमा करवा सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया में मुख्य रूप से आर्मी एक्स सर्विसमैन, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस से रिटायर्ड कैंडिडेट और एच.एस.आई.एस.एफ. के महिला व पुरुष जो 2004 में एच.ए.पी. में सिपाही पदों के लिए चुने गए 819 बर्खास्त कैंडिडेट भाग ले सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सेवानिवृत्ति के समय दिया गया मेडिकल सर्टिफिकेट प्रथम श्रेणी का होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए और सेवा से हटाए गए अनुशासनहीनता, कदाचार या चिकित्सा के कारण न हटाए गए हों। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले सदस्यों को अपने साथ सशस्त्र बुक की छाया प्रति, आयु प्रमाण पत्र, चार पासपोर्ट साइज फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज साथ लाने होंगे।