पानीपत में रिटायर्ड IPS गोविन्द हुड्डा के बेटे संदीप ने सुसाइड किया, लाइसेंसी बंदूक से खुद कोमारी गोली
पानीपत के सेक्टर 13/17 में रिटायर्ड IPS गोविन्द हुड्डा के 47 वर्षीय बेटे संदीप ने लाइसेंसी रिवाल्वर से सुसाइड किया। कारण स्पष्ट नहीं। पुलिस जांच में जुटी है।
-
पानीपत में रिटायर्ड IPS गोविन्द हुड्डा के बेटे संदीप ने सुसाइड किया
-
47 वर्षीय संदीप ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी
-
पुलिस जांच में सुसाइड का कारण नहीं आया सामने
पानीपत के सेक्टर 13/17 में वीरवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। रिटायर्ड IPS गोविन्द हुड्डा के 47 वर्षीय बेटे संदीप ने अपने घर में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। गोली की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तुरंत पुलिस टीम को सूचना दी गई।
पुलिस के अनुसार, सुसाइड करने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है, लेकिन वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से रिवाल्वर कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दी है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में रखवाया गया। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के बयान जुटाने के बाद ही आगे कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जांच में जुटी है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है। इलाके में इस घटना से लोगों में शोक और हैरानी का माहौल है।
Author1