पानीपत खटीक बस्ती में युवक की फिल्मी स्टाइल में हत्या, देखें एक्‍सलूसिव वीडियो

पानीपत की खटीक बस्ती में 38 वर्षीय युवक की हथौड़े, गंडासे और तलवार से बेरहमी से हत्या, मौत तक हमला और घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया।

पानीपत खटीक बस्ती में युवक की फिल्मी स्टाइल में हत्या, देखें एक्‍सलूसिव वीडियो
    • सट्टेबाजी का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, बेरहमी से हत्या

    • खटीक बस्ती में 4–5 आरोपियों ने घेरकर किया जानलेवा हमला

    • अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत


    हरियाणा के पानीपत में सट्टेबाजों का विरोध करने पर एक युवक की हत्या कर दी गई। शहर की खटीक बस्ती में यह सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि 4 से 5 बदमाशों ने युवक को घेर लिया और उस पर चाकू-छुरा, लाठी-डंडों और रॉड से ताबड़तोड़ हमला किया।

    हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर ही अधमरी हालत में गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में युवक को अस्पताल लेकर गए।

  • अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे सट्टेबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। यह मामला सट्टेबाजी के विरोध से जुड़ा बताया जा रहा है, जिससे कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।