हनी ट्रेप में इंस्‍पेक्‍टर साहब! फ्लैट में बुलाकर कोल्‍ड ड्रि‍ंक पिलाई, फ‍िर बैडरूम में बुलाया और.......

पानीपत में मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर जबरन वसूली करने वाले गिरोह की महिला आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। गिरोह ने इंस्पेक्टर से 11 लाख की मांग कर 22,500 रुपए वसूले थे।

हनी ट्रेप में इंस्‍पेक्‍टर साहब! फ्लैट में बुलाकर कोल्‍ड ड्रि‍ंक पिलाई, फ‍िर बैडरूम में बुलाया और.......

  • मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर जबरन वसूली करने वाले गिरोह की महिला आरोपी गिरफ्तार

  • गिरोह ने रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 11 लाख रुपए की डिमांड की थी, बाद में 4 लाख में सौदा तय हुआ और मौके पर 22,500 रुपए वसूले।

  • सीआईए टू पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


सीआईए टू पुलिस टीम ने रविवार को हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह की एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान थाना औद्योगिक सेक्टर-29 क्षेत्र के एक गांव निवासी के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि उसने पहले गिरफ्तार हो चुके सोनू और आशीष (निवासी नौल्था) तथा फरार चल रही महिला वकील के साथ मिलकर यह साजिश रची थी।

कैसे फंसा इंस्पेक्टर हनी ट्रैप में?

7 जुलाई 2025 को इसराना निवासी मलेरिया इंस्पेक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसे गोहाना रोड पर उसका जानकार नरेंद्र पंडित मिला। नरेंद्र के साथ दो महिलाएं थीं। इनमें से एक ने खुद को वकील बताया और दूसरी ने अपनी सहेली। इसके बाद वकील महिला और उसकी सहेली ने बार-बार फोन कर बातचीत बढ़ाई और इलाज के बहाने अस्पताल भी पहुंचीं।

6 जुलाई को आरोपी महिला ने इंस्पेक्टर को सोसायटी में स्थित फ्लैट पर बुलाया। वहां पहले से साजिश रची हुई थी। फ्लैट के अंदर ले जाकर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई और बैडरूम में बुलाया। इसी दौरान दो युवक अंदर आए और उसका मोबाइल छीनकर धमकाने लगे। आरोपियों ने कहा कि उसे रेप केस में फंसा देंगे और 11 लाख रुपए की डिमांड की। बाद में सौदा 4 लाख रुपए में तय हुआ और मौके पर 22,500 रुपए वसूले गए।

पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

सीआईए टू पुलिस टीम ने 20 अगस्त को सोनू और आशीष को गिरफ्तार कर गिरोह का खुलासा किया था। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया था कि उन्होंने महिला वकील और उसकी सहेली के साथ मिलकर फ्लैट में हनी ट्रैप रैकेट चलाने की साजिश रची थी।

अब गिरफ्तार महिला को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने फरार आरोपी महिला वकील की तलाश तेज कर दी है।