पानीपत में अधजली हालत में मिला शव, खोपड़ी फटी हुई, CIA और पुलिस मौके पर, हत्या कर जलाने की आशंका
हरियाणा के पानीपत में अधजली हालत में एक शव मिला, जिसकी खोपड़ी फटी हुई थी। CIA और पुलिस टीम मौके पर पहुँची और हत्या की आशंका के चलते जांच शुरू कर दी गई है।
➤ पानीपत में अधजली हालत में मिला शव खोपड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त
➤ CIA और पुलिस की टीम मौके पर जांच में जुटी
➤ हत्या कर जलाने की आशंका गहराई
हरियाणा के पानीपत जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक अधजली हालत में शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही CIA यूनिट और पुलिस की टीमें मौके पर पहुँचीं और घटनास्थल की घेराबंदी कर लिया गया। शव की हालत बेहद भयावह थी—खोपड़ी फटी हुई थी और शरीर का बड़ा हिस्सा जला हुआ पाया गया। प्रारंभिक जांच से यह आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात बदमाशों ने व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की, ताकि पहचान छिपाई जा सके।
कुछ लोगों ने शव को देखा और सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और आसपास के इलाके की तलाशी शुरू की। पुलिस आशंका जता रही है कि शव की हालत देखकर लगता है कि वारदात कहीं और हुई और बाद में शव को यहाँ लाकर जलाया गया।
बता दें कियकि ह मामला गंभीर अपराध की ओर इशारा करता है। पुलिस जल्द ही तथ्यों की तलाश में जुटी है। वहीं, औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय यहाँ अक्सर सुनसान रहता है और पुलिस गश्त कम होती है। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
Akhil Mahajan