हरियाणा BJP नेता की आंख फोड़ने वाला हमलावर सामने आया

पानीपत में BJP नेता सुरेंद्र गर्ग पर हमले के मामले में आरोपी सामने आया, मंथली और विवाद को वजह बताया, घायल नेता AIIMS में भर्ती, पुलिस जांच जारी।

हरियाणा BJP नेता की आंख फोड़ने वाला हमलावर सामने आया

पानीपत हमले में आरोपी सामने आया, BJP नेता पर लगाए गंभीर आरोप
‘20 हजार मंथली देता था’, झगड़े की वजह पैसों और काम को बताया
घायल नेता AIIMS में भर्ती, मेयर ने बुलाई आपात बैठक


हरियाणा के पानीपत में भाजपा नेता सुरेंद्र गर्ग पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। हमले का मुख्य आरोपी मोहित सामने आया है और उसने खुद को भी घायल बताते हुए भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिससे मामला और चर्चा में आ गया है।आरोपी का दावा है कि वह पार्षद परिवार को हर महीने 20 हजार रुपए ‘मंथली’ देता था, लेकिन पिछले महीने भुगतान नहीं कर पाया। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उससे फैक्ट्री के लेबर क्वार्टर की सफाई भी करवाई जाती थी, जिससे दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था।

मोहित के अनुसार, शुक्रवार शाम उसे बातचीत के बहाने ऑफिस बुलाया गया, जहां कथित तौर पर उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और धमकी दी गई। उसने बताया कि इस दौरान उसने अपने परिवार को फोन कर बुला लिया, जिसके बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। आरोपी ने यह भी कहा कि झगड़े में उसे भी चोटें आई हैं और वह अस्पताल में भर्ती है।वहीं दूसरी ओर, भाजपा नेता सुरेंद्र गर्ग गंभीर रूप से घायल हैं। हमले में उनकी आंख की पुतली फट गई और आंख के अंदरूनी हिस्से को भी भारी नुकसान पहुंचा है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) दिल्ली रेफर किया गया है, जहां उनकी सर्जरी की तैयारी की गई है। परिजनों के अनुसार, उन्हें आंख में अब भी कांच के कण होने की आशंका है।घटना के पीछे एक और एंगल सामने आया है। ठेकेदार के मुताबिक, आरोपी मोहित को 5 दिन पहले नौकरी से निकाल दिया गया था, जिसके बाद वह नाराज चल रहा था। आरोप है कि वह अपने साथ 10-12 लोगों को लेकर आया और हमला किया।सुरेंद्र गर्ग पर हमले के मामले में पाषर्दों के साथ चर्चा करती मेयर कोमल सैनी। इस दौरान एक युवक ने कांच का गिलास तोड़कर सुरेंद्र की आंख में घोंप दिया।इस मामले में पुलिस ने मोहित समेत कई नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

उधर, पानीपत की मेयर कोमल सैनी ने घटना को गंभीर बताते हुए आपात बैठक बुलाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पार्षदों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।